आगरा में किडनैप कर किशोरी से गैंगरेप, इसी महीने थी पीड़िता की शादी

Agra News, (आगरा)। संजलि हत्याकांड को कोई भूल भी नहीं पाया था कि एक बार फिर यूपी के आगरा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक युवती को अगवा कर गैंगरेप के बाद जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है।

trying to burn alive after physical attack in agra

जानकारी के अनुसार, मामला अछनेरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक घटना एक जनवरी की है। बताया कि उनकी बेटी सुबह घर से नित्य क्रिया के लिए जा रही थी, तभी गांव का ही तीन युवकों ने उसे शाल डालकर खेत मे खींचकर ले गए और बारी-बारी से गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपियों ने युवती को धमकाया। जब पीड़िता ने शिकायत करने की बात कही तो युवक गुस्से में आ गए। उन्होंने उसके कपड़ों में आग लगा दी। उसे जलता हुआ छोड़कर चले गए। उसने गीले खेत में लेटकर आग बुझाई।

बता दें कि जब युवती काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे ढूंढने निकले, तभी गांव के मंदिर के पास वह नग्न और जली अवस्था में मिली। पीड़िता के परिजनों ने घर पर ही उसका उपचार किया। मामले में गुरुवार को पूरे दिन पंचायत चलने के बाद शाम को परिजन ग्रामीणों के साथ अछनेरा थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा। घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं, इस मामले में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल तीनों आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है।

इस महीने होनी थी शादी
बता दें कि पीड़िता की इस महीने के आखिर में शादी होनी है। यह जानकारी युवकों को पहले से थी। वे किशोरी को पहले से धमकी दे रहे थे। शादी से पहले ही इस घिनौनी घटना को अंजाम दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+