'मेरे और राहुल गांधी की शादी में रोड़ा बन रही हैं सास सोनिया'

आगरा। मैं राहुल गांधी से प्‍यार करती हूं, वो जब लोकसभा चुनाव के दौरान रामपुर आए थे तो पूरा भाषण मुझे देखते हुए दिया था। मैं राहुल गांधी से शादी करना चाहती हूं लेकिन वो मुझे धोखा दे रहे हैं। मेरी सासा सोनिया गांधी अच्‍छी नहीं है वो हमें कभी मिलने नहीं देंगी। जी हां मोहब्‍बत के शहर आगरा में एक महिला ने थाने में जब यह कहा तो सनसनी फैल गई। मामला गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे का है।

Congress vice president Rahul Gandhi
सिंकदरा क्षेत्र की रहने वाली 23 साल की एक लड़की आगरा के महिला थाने पहुंची और उसने यह कहते हुए सबको हैरान में डाल दिया कि कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी उसे धोखा दे रहे हैं। उसने कहा कि पिछले चार साल में उन्‍होंने मिलने का मौका नहीं दिया। एसओ ने युवती से बातचीत की फिर समझाने-बुझाने के बाद लड़की के भाई को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके पिता नायब सुबेदार के पद से रिटायर हुए हैं।

वह हाई स्‍कूल पास है। वह पिछले चार साल से राहुल गांधी से मिलने का प्रयास कर रही है लेकिन उनके लोग मिलने नहीं देते हैं। उसके पीछे राहुल ने सेटेलाइट सर्चिंग लगा रखा है। उन्हें (राहुल को) उसके बारे में पल-पल की खबर रहती है। एसओ ने पूछा कि वह कितनी बार राहुल से मिली है तो उसने बताया कि वह दो बार मिल चुकी है। पहली मुलाकात चार साल पहले दिल्ली के कालकाजी मंदिर में हुई थी। वह दर्शन करने आए थे। इसके बाद हाल के लोकसभा चुनाव में रामपुर की चुनावी सभा में भी वह उनसे मिलने गई थी। पूरी सभा में राहुल ने उसे देखकर ही भाषण दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+