आगरा: पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, दर्शन कर लौट रहे पांच लोगों की मौत

Agra News, आगरा। उत्तर प्रदेश के आगर जिले में शनिवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

five people killed and six injured in road accident

जानकारी के अनुसार, हादसा आगरा जिले के शाहगंज में पृथ्वीनाथ गेट के पास हुआ है। शनिवार दे रात सवा बजे एक स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर घायल हैं। सभी स्कॉर्पियो में सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से सभी को आगरा के मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि संभवत: चालक को नींद आने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार सभी लोग कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र के आरके नगर के रहने वाले हैं। ये सभी आपस में रिश्तेदार है। राजस्थान के दौसा स्थित बालाजी मंदिर से लौट रहे थे। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष है। लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+