बरेली में कोविड-19 से हुई पहली मौत, दो दिन पहले आई थी युवक की रिपोर्ट

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से पहली मौत हुई है। कोरोना संक्रमण से पहले मरीज की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बता दें कि दो दिन पहले ही रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 35 वर्षीय मरीज को एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि 35 वर्षीय वजीर अहमद सांस और डायबिटीज से भी ग्रसित था। उन्होंने बताया कि बुधवार तड़के करीब 3.30 बजे मौत हुई।

First death of covid-19 in Bareilly district

अस्पताल प्रशासन ने शव को शवगृह में रखवाकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी है। 35 वर्षीय युवक ने बीते 25 अप्रैल को ही जांच कराई थी, जिसके बाद 27 अप्रैल को उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह पहले से ही मधुमेह का मरीज था और उसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। संक्रमित युवक बिना डिग्री के एक अस्पताल में मेडिकल प्रैक्टिस करता था, साथ ही टीबी डॉट्स सेंटर भी चलाता था।

संक्रमण की पुष्टि होने के बाद तत्काल ही उसके परिवार के छह सदस्यों को भी क्वारंटाइन कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। पूरे हजियापुर इलाके को सील कर पुलिस फोर्स लगाई गई है। संक्रमित युवक के घर के एक किलोमीटर के दायरे को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस-प्रशासन की टीमों के सामने यह पता लगाने की चुनौती अब भी बनी हुई है कि युवक तक कोरोना संक्रमण आखिर कैसे पहुंचा।

बढ़ी जिल प्रशासन की चुनौती
अब उसकी मौत के बाद प्रोटोकॉल के तहत उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। साथ ही परिवार के अन्य लोगों को भी क्वारंटाइन किया जाएगा। पहले संक्रमित की मौज के बाद जिला प्रशासन की चुनौती बढ़ गई है। अब जिला प्रशासन और पुलिस संक्रमित के संपर्क में आए लोगों को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है। इससे पहले एक ही परिवार के 6 लोग संक्रमित पाए गए थे, जो पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। लेकिन नया मामला सामने आने और मरीज की मौत के बाद संक्रमण की चेन का पता लगाना बड़ी चुनौती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+