आगरा: फाइनेंस कर्मी की दिनदहाड़े लूट के बाद गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
आगरा। आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता चौकी के पास अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी और लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रशांत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक की शिनाख्त उसके कागजातों से की और परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर के कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

फाइनेंस कंपनी में कैश कलेक्शन का काम करता था युवक
बताया जाता है कि युवक रूपेंद्र एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में कैश कलेक्शन का काम करता था। मंगलवार को भी रूपेंद्र कैश का कलेक्शन करके वापस आ रहा था तभी सिकन्दरा थाने के रुनकता क्षेत्र के पास स्थित मांगरोल जंगल के पास आज्ञात बदमाशों ने उसे अपना निशाना बनाया। पहले उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की, बाद में पैसों से भरा बैग छीनने के बाद गोली मारकर युवक की हत्या कर दी।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने इस मामले की पूरी जानकारी ली और इस हत्याकांड के जल्द खुलासे के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से भी पूछताछ करेगी, जिससे इस हत्याकांड के बारे में कुछ जानकारी मिले और इस हत्याकांड का खुलासा हो सके।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications