केमिकल से नकली पेट्रोल बनाकर 52 रुपए लीटर पर बेचते थे ये लोग, आगरा में स्वाट टीम ने 8 को किया गिरफ्तार

आगरा। ताजनगरी आगरा में मंगलवार रात को स्वॉट टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर नकली पेट्रोल बनाने के कारखाने का खुलासा किया है। छापामार कार्रवाई के दौरान स्वाट टीम ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 1100 लीटर सॉल्वेंट बरामद किया है। इस कारखाने से जूता बनाने में प्रयोग होने वाले साल्वेंट में रंग वाले केमिकल मिलाकर नकली पेट्रोल तैयार किया जा रहा था। आरोपी 36 रुपए की लागत से एक लीटर पेट्रोल तैयार कर देहात में उसे 52 रुपए लीटर में बेचते थे।

Recommended Video

    केमिकल से नकली पेट्रोल बनाकर 52 रुपए लीटर पर बेचते थे ये लोग
    fake petrol factory busted in agra 8 handcuffed by police

    सॉल्वेंट में रंग और केमिकल मिलाकर बनाया जाता था नकली पेट्रोल

    मामला आगरा के लोहामंडी गोकुलपुरा क्षेत्र का है। नकली पेट्रोल के कारखाने की सूचना मिलने पर स्वाट टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची टीम के अवैध रूप से संचालित नकली पेट्रोल के कारखाने को देखकर होश उड़ गए। टीम में तुरंत तीन लोगों को हिरासत में लिया और नकली पेट्रोल बनाए जाने का सामान जब्त किया। पुलिस की पूछताछ में वसीम ने बताया कि सॉल्वेंट में ऐसा रंग और केमिकल मिलाया जाता है, जिससे यह पेट्रोल जैसा दिखने लगता है। इसके बाद नकली पेट्रोल को देहात के कुछ लोगों को बेच देते हैं।

    52 रुपए लीटर तक में बिक जाता है नकली पेट्रोल

    यह पेट्रोल 52 रुपए तक में बिक जाता है। खरीदार लोगों को पेट्रोल की कीमत में बिक्री करते हैं। नकली पेट्रोल कारखाने का खुलासा होने पर पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कही पेट्रोल पम्पों पर भी तो यह पेट्रोल सप्लाई नहीं होता है। सीओ लोहामंडी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने कई लोगों के नाम लिए हैं। उनके बारे में पता किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+