Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फर्जी IAS हसीना ने असली GST अधिकारी को ठगा, बना चुकी है कई अधिकारीयों को हनी ट्रैप का शिकार

आगरा में इस बार एक बड़ा अधिकारी एक शातिर खूबसूरत महिला के हनीट्रैप का शिकार हुआ है। बताया जा रहा है कि राज्य कर विभाग में तैनात अधिकारी की सोशल मीडिया के जरिये आरोपी महिला से दोस्ती हुई थी। महिला ने खुद को अंडर कवर आईएएस आफिसर बता कर अधिकारी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी तक कर डाली। इसके बाद शुरू हुई पैसों की डिमांड और पीड़ित अधिकारी महिला को पत्नी मान उसे पैसे देता गया।

फेसबुक के माध्यम से हुई दोस्ती
मूल रूप से जनपद मैनपुरी निवासी युवक आगरा में राज्य कर अधिकारी के रूप में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया की फेसबुक के माध्यम से उनकी जान पहचान कल्पना मिश्रा निवासी सुलतानपुर से हुई थी। उन्होंने खुद को अविवाहित और एक अंडर कवर आईएएस आफिसर बताया था। वहीं अपनी तैनाती के बारे में बाद में जानकारी देने की बात कहकर दोस्ती की और फिर प्यार का इजहार कर शादी का प्रस्ताव रखा।

Fake IAS women honey trapped GST officer by doing friendship on Facebook claiming herself unmarried

शुरुवात से ही फूंक-फूँकार कर रख रही थी कदम
दोनों की रजामंदी के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। लेकिन शुरुवात से ही महिला की हरकतें कुछ अटपटी लग रही थी। जैसे शादी के लिए उसे जिस स्थान पर बुलाया था, वो उस स्थान पर न आकर दूसरी जगह आई। साथ ही महिला ने शादी की तैयारियों के नाम पर 71 हजार रुपए भी ले लिए। आखिर में दोनों की शादी हो गई।

Fake IAS women honey trapped GST officer by doing friendship on Facebook claiming herself unmarried

शक होने पर शुरू की जांच पड़ताल
पीड़ित अधिकारी बताते हैं कि कुछ दिन तक वो साथ रही और फिर ड्यूटी की बात कह कर चली गई। इस दौरान उसने कई बार अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे भी लिए। वहीं पीड़ित एक पति होने के नाते उसकी मांग पूरी करते रहे। लेकिन ज्यादा डिमांड बढ़ने पर उन्हें महिला पर कुछ शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने महिला के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। जिसके बाद इस छानबीन में जो कुछ सामने निकल कर आया उसने अधिकारी के होश उड़ा दिए।

Fake IAS women honey trapped GST officer by doing friendship on Facebook claiming herself unmarried

जब खुला राज तो उड़ गए होश
छानबीन के बाद उन्हें पता चला कि महिला पहले से शादीशुदा है और लखनऊ निवासी युवक से उसका तलाक का मुकदमा न्यायालय में लंबित है। यही नहीं बल्कि पूर्व में महिला ने खुद को एसडीएम हाथरस बताते हुए एक एडिशनल एसपी को भी प्रेमजाल में फंसा कर और उसके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया था। कल्पना ज्यादातर अधिकारियों से दोस्ती करते वक्त खुद को मजिस्ट्रेट आफिसर बताकर प्रेम जाल में फंसा कर ठगती है।

Fake IAS women honey trapped GST officer by doing friendship on Facebook claiming herself unmarried

जल्द ही की जाएगी गिरफ्तारी
उधर डीसीपी सिटी सूरज रॉय ने बताया कि महिला शादी के बाद ही आगरा से बाहर चली गई थी। उसके बाद भी वह पीढ़ित पति से पैसों की डिमांड करती रही। पीढ़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि आरोपी महिला को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+