आगरा में ट्रंप का CM योगी ने किया वेलकम, एयरपोर्ट से ताजमहल तक 13KM लंबा रूट यूं सजाया गया

डोनाल्ड ट्रंप-मेलानिया ने निहारा ताज महल, आगरा में CM योगी ने किया वेलकम, देखें तस्वीरें

आगरा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत दौरे के पहले दिन अहमदाबाद से आगरा की उड़ान भरी। आगरा में ट्रंप सोमवार की शाम सपरिवार ताजमहल देखेंगे। अधिकारियों ने बताया कि, वे ताजमहल में एक घंटा बिताएंगे। उसके बाद देर शाम करीब 7:30 बजे अपने विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। ताजनगरी में महज कुछ ही घंटे के कार्यक्रम के तैयारी में कई करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं। आगरा के प्रशासन एवं यूपी की योगी सरकार, बीते करीब महीनेभर से इन तैयारियों में जुटी थी। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्यपाल आनंदीबेन ट्रंप की आगवानी करने आगरा आईं।

हवाईअड्डे से ताजमहल तक 13 किमी लंबा रूट सजाया गया

हवाईअड्डे से ताजमहल तक 13 किमी लंबा रूट सजाया गया

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि, अमेरिका के प्रथम परिवार की यात्रा के मद्देनजर शहर को बड़े पैमाने पर सजाया गया। कई स्थानों पर विशाल होर्डिंग, कटआउट और कई पोस्टर लगाए गए। हवाईअड्डे से ताजमहल तक के 13 किलोमीटर लंबे मार्ग को सजाया गया। मार्ग में कई स्थानों पर, प्रशासन ने फूलों से जानवरों की कई मूर्तियां बनाईं। इतना ही नहीं, यहां बृज संस्कृति और स्थापत्य विरासत को दशाने वाली चित्रकारी से भी दीवारों को सजाया गया। विक्टोरियन शैली के लैंप पोस्ट लगाए गए और ऐतिहासिक ताजमहल के लॉन रंगीन फूलों के साथ सजा दिए गए।

3,000 से अधिक कलाकारों ने दी प्रस्तुति

3,000 से अधिक कलाकारों ने दी प्रस्तुति

आगरा में ट्रंप के स्वागत में 21 अलग-अलग स्थानों पर 3,000 से अधिक कलाकारों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए प्रस्तुति दी। आगरा के हवाईअड्डे पर ही 250 से अधिक कलाकार उत्तर प्रदेश की संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए देखे गए। कलाकारों ने बृज, अवध, भगवान कृष्ण-राधा और अन्य थीम पर नृत्य किया।

उत्तर प्रदेश की संस्कृति नजर आई

उत्तर प्रदेश की संस्कृति नजर आई

टूरिज्म डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को आगरा में उत्तर प्रदेश की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। उनके काफिले के रास्ते में जगह-जगह खास कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके लिए ही प्रदेश भर से तीन हजार कलाकार आगरा बुलाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+