आगरा के अस्पतालों में बढ़ रही डेंगू-वायरल फीवर के मरीजों की संख्या, 60 फीसदी बच्चे

आगरा, 14 सितंबर: ताजनगरी आगरा में भी डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिले में डेंगू के मामले बच्चों में बढ़ रहे हैं। इस समय जिले में डेंगू के 35 मामले हैं, जिसमें 14 सक्रिय हैं। 21 लोग ठीक हो गए हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में इस समय डेंगू के 35 मामले हैं, जिसमें 14 सक्रिय मामले हैं और बाकी 21 ठीक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी मरीज के आने की सूचना तत्काल हमें दें। मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में फॉगिंग की जा रही है।

dengue and viral fever patients increased in agra

60 फीसदी मरीज बच्चे

आगरा के अस्पतालों में डेंगू और वायरल फीवर से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। आईएमए आगरा के अध्यक्ष राजीव उपाध्याय कहते हैं, "स्थिति खराब है। 40-50 फीसदी मरीज डेंगू और वायरल बुखार से पीड़ित हैं। 60 फीसदी मरीज बच्चे हैं।"

लखनऊ में कार्ड टेस्ट और एलाइजा टेस्ट का शुल्क तय

राजधानी लखनऊ में डेंगू के मरीज के कार्ड टेस्ट और एलाइजा टेस्ट का शुल्क तय कर दिया है। कार्ड टेस्ट का एक हजार व एलाइजा टेस्ट का 1200 रुपये शुल्क लगेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू की जांच दर तय करने को लेकर भेजे गए प्रस्ताव पर डीएम ने मुहर लगा दी। अब निजी लैब मनमाने पैसे नहीं वसूल पाएंगी। लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा कि किसी भी लैब ने तय शुल्क से अधिक रुपए वसूले तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम ने निजी अस्पतालों को भी डेंगू के मरीजों से किसी भी तरह की वसूली न करने की हिदायत दी है।

फिरोजाबाद में अब तक 60 लोगों की मौत

बता दें, फिरोजबाद में डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश कुमार प्रेमी कहते हैं, "कल तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 5 डेंगू के पुष्ट मामले हैं और बाकी वायरल बुखार से जुड़े हुए हैं।" जिला चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने घर-घर जाकर शुरू किया जागरूकता अभियान शुरू किया है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+