आगरा : एनकाउंटर में ढेर हुआ 50 हजार का इनामी मुकेश ठाकुर, दिनदहाड़े बैंक में डाली थी डकैती

आगरा, 30 अगस्त: ताजनगरी आगरा में पुलिस ने सोमवार तड़के बैंक और पेट्रोल पंप लूट की घटना को अंजाम देने वाले राजस्थान के कुख्यात बदमाश मुकेश ठाकुर को मुठभेड़ में मार गिराया। बदमाश मुकेश ठाकुर राजस्थान के बसेड़ी का रहने वाला था। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। बता दें, मुकेश ठाकुर ने पिछले दिनों इरादतनगर के कैनरा बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया था, इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, कुख्यात मुकेश ठाकुर आगरा के साथ साथ राजस्थान के धौलपुर में भी कई संगीन वारदातों में वांछित था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 16 फरवरी को इरादत नगर स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े फायरिंग कर 6.77 लाख रुपए की डकैती डाली थी।

Criminal with Rs 50 thousand bounty mukesh thakur killed in agra

पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भाग रहा था बदमाश

आईजी रेंज आगरा नवीन अरोरा के मुताबिक, मुखबिर की सूचना के बाद मुकेश ठाकुर को रविवार देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था। वह अपहरण की किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा था। पुलिस ने उसके स्थानीय साथी के बारे में जानकारी की तो उसने बताया कि वह वहां ले जा सकता है। इसके बाद एसओजी, सर्विलांस, और क्राइम ब्रांच की टीम उससे रायफल बरामदगी को साथ ले जा रही थी। तभी सदर क्षेत्र में बीएसएनएल ग्राउंड के पास बदमाश ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी फायरिंग में बदमाश की गोली लगने से मौत

आईजी रेंज के ने बताया कि बदमाश फायरिंग करने के बाद भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके उस पर जवाबी फायरिंग की, इसमें उसे गोली लग गई। बदमाश को घायल अवस्था में एसएन इमरजेंसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर और सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+