आगरा: घूस लेते वीडियो बनाने पर सिपाही ने की पूर्व फौजी और उनके बेटे की पिटाई, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

आगरा। ताजनगरी आगरा में पुलिसकर्मी पर पूर्व फौजी, उनके बेटे और उसके दोस्त की पिटाई का गंभीर आरोप लगा है। मामला थाना सदर क्षेत्र का है। बुंदू कटरा पुलिस चौकी में तैनात सिपाही पर आरोप है कि वह चरित्र प्रमाण जल्दी देने के 500 रुपए की रिश्वत मांग रहा था। इस पर पूर्व फौजी के बेटे के दोस्त ने मोबाइल से उसका वीडियो बनाना चाहा तो सिपाही भड़क गया और पिटाई की। बाद में चार साथियों ने भी पीटा। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है।

constable allegedly beats retired army man and his son in agra

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड फौजी अनिल चतुर्वेदी का बेटा ऋषि सेना भर्ती की तैयारी कर रहा है। ऋषि ने बीते 28 अक्टूबर को चरित्र सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। एसएसपी कार्यालय से पता चला कि उनका आवेदन सत्यापन के लिए सदर थाने गया है। चार दिन पहले अनिल सदर थाने पहुंचे, जहां से उन्हें कंप्यूटर से प्रिंटआउट निकालकर दिया गया और बुंदू कटरा पुलिस चौकी से रिपोर्ट लगवा लाने की बात कही गई। अनिल ने बताया कि उन्हें बुंदू कटरा पुलिस चौकी के सिपाही विवेक भदौरिया का मोबाइल नंबर दे दिया। चार दिन से वे पुलिस चौकी पर चक्कर लगा रहे थे, लेकिन सिपाही नहीं मिल रहा था।

जल्दी रिपोर्ट लगाने के लिए सिपाही ने मांगे 500 रुपए

अनिल के मुताबिक, बुधवार की सुबह 9 बजे उन्होंने सिपाही को फोन किया तो उन्होंने आधे घंटे बाद बुलाया। अनिल बेटे को लेकर चौकी पहुंच गए। आरोप है कि सिपाही विवेक ने जल्दी रिपोर्ट लगाने के नाम पर 500 रुपए की मांग की। इस दौरान वहां मौजूद ऋषि के दोस्त ने मोबाइल से सिपाही के रुपए मांगने का वीडियो बनाने की कोशिश की। सिपाही ने उसे ऐसा करते देख लिया और वह भड़क गया। इसके बाद उसका मोबाइल छीनकर उसे पीटना शुरू कर दिया। जब उन्होंने बचाव करने की कोशिश की तो चार सिपाही और आ गए, उन्होंने मिलकर ​अनिल, उनके बेटे और उसके दोस्त को पीटा। मामले में शिकायत के बाद एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+