आगरा दौरे में सीएम योगी की सुरक्षा में सेंध, सेल्फी लेने पास पहुंचा युवक

आगरा। ताज नगरी आगरा दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 जनवरी को आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान पर होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर रैली स्थल का निरीक्षण किया। कोठी मीना बाजार मैदान के बारे में जानकारी जुटाने के साथ-साथ उन्होंने मंच का भी जायजा लिया। रैली स्थल का निरीक्षण करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय विमान से खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया सहित तमाम भाजपा नेताओं ने स्वागत कर अगवानी की।

CM Yogi visit in Agra a youth breaches security

सेल्फी लेने पास पहुंच गया युवक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में उस वक्त सेंध लग गयी जब वे कोठी मीना बाजार मैदान पर होने वाली रैली स्थल का निरीक्षण करने के बाद सिकंदरा स्तिथ गंगाजल प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने लिए जा रहे थे तभी सीएम योगी आदित्यनाथ के सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए एक युवक सीएम के साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंच गया।

CM Yogi visit in Agra a youth breaches security

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। युवक ने पूछताछ में बताया कि उसका नाम रूपेंद्र है और वह भाजपा युवा मोर्चा ताज मंडल का उपाध्यक्ष बता रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

CM Yogi visit in Agra a youth breaches security

पीएम-सीएम के खिलाफ नारेबाजी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विरोध ताजनगरी में देखने को मिला। जिस समय सीएम योगी आदित्यनाथ रैली स्थल का निरीक्षण करने बाद वहा से सिकन्दरा के लिए रवाना हुए तो तमाम महिलाओ का आक्रोश देखने को मिला। महिलायें जोर-जोर से मोदी और योगी के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी। महिलाओं ने कहा कि आगरा में बेटी सुरक्षित नहीं है। किसानो के ऋण माफ़ नहीं हो रहे हैं इसलिए महिलायें पीएम मोदी और सीएम योगी को साफ़-साफ़ एलान कर रही थी अगर अब भी सरकार होश में नहीं आई तो इसका जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+