Agra: ताजनगरी से सामने आया 'द केरला स्टोरी' जैसा मामला, पहले जबरन धर्मांतरण और फिर 'तीन तलाक'
जहां एक तरफ 'द केरला स्टोरी' मूवी के रिलीज़ होने के बाद से पूरे देश में लव जिहाद पर एक बहस छिड़ गई है, वहीं आगरा में इस युवती के साथ जो हुआ है या हो रहा है वो कहीं न कहीं इस मूवी की स्टोरी से काफी हद तक मेल खाता है।

इस समय देश में चाहे मीडिया चैनल की डिबेट हों, सोशल मीडिया हो या गली नुक्कड़ हो, 'द केरला स्टोरी' की चर्चा जोरों पर है। वहीं केरला स्टोरी की कहानी से मिलती जुलती ही एक कहानी ताजनगरी यानी आगरा से भी सामने आई है। एक युवती ने दूसरे धर्म के युवक पर जबरन धर्मांतरण कर शादी रचाने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है।

रॉन्ग नंबर से शुरू हुई बात, फिर हुआ जबरन धर्म परिवर्तन
दरअसल, पूरा मामला आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र का है। एक पत्नी ने अपने ही पति पर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसके पास एक रॉन्ग नंबर से राजा नाम के युवक का फोन आया था। दोनो की दोस्ती हुई और उसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। जब युवती ने राजा से शादी की बात कही तो वह उसको अपने घर ले गया और वहां पर बताया कि वह मुस्लिम है।

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी
यह देख युवती चौंक गई और शादी करने से मना कर दी। जिसके बाद राजा और उसके परिवारजनों ने अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। जबरन युवती का धर्म परिवर्तन कराया और मुस्लिम रीतिरिवाज से निकाह हुआ। इतना ही नहीं निकाह में युवती का नाम भी मुस्लिम रखा गया। युवती ने आरोप लगाया कि राजा और उसके परिजन मायके पक्ष से बातचीत और आने जाने के लिए मना करते है। कहते हैं कि तू मुस्लिम है और वो हिंदू, इसलिए नहीं जाना। जब जाने की जिद की तो राजा ने तीन बार तलाक बोल कर घर से निकाल दिया।
Recommended Video

मुकदमा दर्ज
फिलहाल इस मामले में न्यायलय के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस अधिकारियो का कहना है कि थाना रकाबगंज में मामला पंजीकृत किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications