FB पर हुई दोस्ती के बाद लड़की ने खा लिया जहर, लोगों ने ब्वॉयफ्रेंड को पीटकर फाड़ दिए कपड़े
Agra news, आगरा। यूपी के आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक फेसबुक पर लड़की की बात एक लड़के से होती थी। आरोप है कि ब्वॉयफ्रेंड से नोकझोंक के बाद लड़की ने जहर खाया है। वहीं अस्पताल के बाहर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लड़की के परिजनों ने लड़के और उसके भाई को खूब पीटा। जिसका वीडियो वहां खड़े लोगों ने बना लिया।

जब अस्पताल में लड़के का भाई पीड़िता के हालचाल के लिए पहुंचा तो लोगों ने उसे पीटना शरू कर दिया। लड़की के परिजनों का मानना है कि लड़के के उकसाने पर ही उसने ऐसा कदम उठाया है। लड़का-लड़की फेसबुक पर एक दूसरे से काफी बात किया करते थे। फिलहाल पूरा मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

भीड़ ने चोरी के इल्जाम में पीटा
यूपी के बदायूं में बड़ी घटना सामने आई है। यहां भीड़ ने कानून हाथ में लेते हुए भैंस चोरी के इल्जाम में एक युवक को बेरहमी से पीटा। चोर की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताहिक बीती रात चोरों ने ग्रामीणों पर फायरिंग की थी। जिसके बाद तीन चोर हुए मौके से फरार। लोगों का कहना है कि कई दिनों से इलाके में चोरी की कई घटनाएं हो रही थीं। ग्रामीणों ने उन्हीं में से एक चोर पकड़ लिया जोकि बरेली के देवचरा का रहने वाला है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुरऊ गांव की है।












Click it and Unblock the Notifications