Agra में खून के रिश्ते हुए लहूलुहान, जमीन-जायदाद के चक्कर में बहन और भाभी को मारी गोली

उत्तर प्रदेश में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमे एक भाई ने अपनी बहन और विधवा भाभी को दिनदहाड़े गोली मार दी है। गोली लगने से बहन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं भाभी की स्तिथि अभी गंभीर बताई जा रही है। गोली मारकर आरोपी निक्कू मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात जमीन जायदाद को लेकर चल रहे विवाद के चलते हुई है।

Bloodshed in Agra, sister and sister-in-law shot dead in land-property dispute

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भाई ने की हत्या
दरअसल, आगरा के भोगीपुरा, शाहगंज में निक्कू चौधरी अपनी बहन पूनम चौधरी और विधवा भाभी नीरू चौधरी और बड़ी बहन दीपा के साथ रहता था। पिता यतेंद्र चौधरी और मां मुन्नी के साथ ही बड़े भाई रूपेश की का देहांत हो चूका है। परिवार की एक मार्केट है, इसी मार्केट में घर है और करीब 10 दुकाने हैं। ऐसे में इकलौता लड़का होने के कारण निक्कू इस पूरी प्रॉपर्टी पर अपना हक़ समझा था। उसे पूरी जायदाद चाहिए थी लेकिन बहन और भाभी इसके बीच उसके रास्ते का रोड़ा बन गई थी। जानकारी अनुसार यह विवाद काफी समय से चल रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शनिवार सुबह पूनम चौधरी खड़ी हुई थी, नीरू चौधरी दुकान का ताला लगा रही थी, वहीं निक्कू चौधरी खड़ा था। अचानक निक्कू ने बन्दूक निकाली और नीरू चौधरी के गोली मार दी। इसके बाद उसने पूनम चौधरी के तरफ निशाना साधा और एक के बाद एक तीन से चार गोली मार दी। गोली लगने से पूनम की मौके पर ही मौत हो गई और गोली मारकर हत्या करने के बाद निक्कू चौधरी मौके से फरार हो गया।

Bloodshed in Agra, sister and sister-in-law shot dead in land-property dispute

जल्द भेजा जाएगा जेल
एसपी सिटी विकास का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि संपत्ति को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में आज लड़की के भाई निक्कू ने गोली मारी है। पुलिस अपनी जांच हर एंगल से कर रही है। सभी साक्ष्य यहाँ इखट्टे किये जा रहे हैं। निष्पक्ष विवेचना कर दोषियों को जल्द से जल्द जेल भेजा जाएगा। किसी स्थावर संपत्ति जैसे भूमि या जल को लेकर विवाद उत्पन्न होते रहते हैं। इससे उत्पन्न विवादों से समाज के भीतर शांति भंग होने और लोक व्यवस्था भंग होने का खतरा होता है। ऐसे खतरे से निपटने के लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+