आगरा में डिप्टी सीएम के बगल में सोते रहे भाजपा विधायक और महानगर अध्यक्ष, वीडियो

Agra news, आगरा। ताजनगरी आगरा में जिस समय प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सरकार का पक्ष मीडिया के सामने रख रहे थे तो उसी समय आगरा के विधायक जगन गर्ग और महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे झपकियां लेते हुए नजर आए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बीजेपी नेता नींद में दिख रहे हैं।

bjp leaders sleeping when deputy cm dinesh sharma addressing press conference in agra

बता दें कि भाजपा के उत्तरी विधानसभा विधायक जगन प्रसाद गर्ग और महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे उप मुख्यमंत्री के आगरा आगमन के बाद उपमुख्यमंत्री के साथ ही थे। जब सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम तमाम मामलों में सरकार का पक्ष रख रहे थे तो उसी समय उनके दाएं और बाएं बैठे विधायक जगन प्रसाद गर्ग और महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे झपकियां ले रहे थे। यह वाकया तब हुआ जब कांफ्रेंसिंग के जरिए डिप्टी सीएम लोगों को संबोधित कर रहे थे।

bjp leaders sleeping when deputy cm dinesh sharma addressing press conference in agra

संजलि के परिजनों को आर्थिक सहायता

आगरा आए उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा शुक्रवार को संजलि के परिजनों से मिलने लालऊ मलपुरा पहुंचे। डिप्टी सीएम ने संजलि के परिजनों को सांत्वना दिया। साथ ही उन्होंने संजलि के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने कहा कि जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी होगी और कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- शादी के लिए बना फर्जी टीचर, फोटोशॉप से नियुक्ति पत्र बनाकर लड़की वालों से ऐंठे 5 लाख रुपए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+