आगरा: भाजपा महिला मोर्चा नेत्री मंजू गुप्ता ने दिया इस्तीफा, बोलीं- वरिष्ठ नेता कर रहे मेरा उत्पीड़न
आगरा। भाजपा की पुरानी नेत्रियों में शुमार और वर्तमान में महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष डॉ मंजू गुप्ता ने अचानक पद से इस्तीफा देकर पार्टी में हलचल मचा दी है। मंजू गुप्ता ने इस्तीफे में वरिष्ठ नेताओं द्वारा मानसिक उत्पीड़न किये जाने को कारण बताया है।

हालांकि मंजू गुप्ता ने नाम का खुलासा नहीं किया है और समय आने पर नाम बताने की बात कही है पर उनका इशारा भाजपा के एक वरिष्ठ और दलित चेहरे की तरफ है। फिलहाल महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने उनका इस्तीफा ऊपर भेज दिया है।

मंजू गुप्ता काफी समय से भाजपा से जुड़ी रहीं और उन्होंने पार्टी में कई पदों का काम किया। 2018 के जुलाई में उनको महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। गुरुवार को उनके इस्तीफे की खबर आई जिसकी बाद में उन्होंने पुष्टि कर दी। उनका कहना है कि पार्टी में वो मानसिक उत्पीड़न की शिकार हैं और अब उनसे यह सब बर्दाश्त नहीं हो रहा इसलिए इस्तीफा दिया है।
ये भी पढ़ें- आगरा: पेशाब घर में स्वागत के लिए अफसरों ने लगाया पीएम मोदी का पोस्टर, हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications