Hathras stampede: 'भोले बाबा' के खिलाफ इस नेता ने खोला मोर्चा, आश्रम के गेट पर दे रहा धरना
Hathras stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में सिकंदराराऊ क्षेत्र में बीते दो जून को नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई थी। बगदाद में 121 से अधिक लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
हादसे के बाद लोगों द्वारा बाबा के प्रति भी नाराजगी देखने को मिल रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस द्वारा बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। इस पूरे मामले में बाबा को क्लीन चिट दिया जाता दिखाई दे रहा है।

हालांकि बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता कृष्ण गोपाल उपाध्याय ने मोर्चा खोल दिया है। आम आदमी पार्टी के नेता कृष्ण गोपाल उपाध्याय आगरा में नारायण साकार भोले बाबा के आश्रम के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
कृष्ण गोपाल उपाध्याय की मांग है कि जब तक इस मामले में बाबा की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। इधर, बाबा के आश्रम में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं, इसके बावजूद कृष्ण गोपाल उपाध्याय बाबा के खिलाफ धरने पर बैठे हैं।
पाखंड फैलाने वालों पर की जाए करवाई
दरअसल, आगरा जनपद के शाहगंज केदार नगर में भी नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा का आश्रम है। बताया जा रहा है कि इस आश्रम में भी काफी संख्या में भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। 2 जुलाई को हादसे के बाद यहां पर ताला बंद है।
उसके बाद भी भक्त लगातार आ रहे हैं और दरवाजे पर ही माथा टेक कर वापस लौट जा रहे हैं। इसी बीच सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता और समाजसेवी कृष्ण गोपाल उपाध्याय आगरा स्थित बाबा के आश्रम के बाहर धरने पर बैठ गए।
कृष्ण गोपाल उपाध्याय का कहना है कि शासन प्रशासन द्वारा इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सरकारी अधिकारी पूरी तरह से लापरवाही की उनके खिलाफ भी सरकार ने एक्शन नहीं लिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बाबा पूरे मामले में बाबा के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
पुलिस द्वारा मुख्य आयोजक समेत अन्य आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया जबकि बाबा के खिलाफ अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इस मामले का मुख्य आरोपी भोले बाबा है और बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया जाना चाहिए। कृष्ण गोपाल उपाध्याय का कहना है कि इस मामले में जब तक बाबा की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक वह आश्रम के बाहर इसी तरह धरना देते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications