बार काउंसिल महिला अध्यक्ष की साथी वकील ने गोली मारकर की हत्या, खुद को भी किया शूट

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में बार काउंसिल की अध्यक्ष दरबेश यादव की उनके ही वकील साथ ने गोली मारकर हत्या कर दी। दरवेश यादव को दीवानी परिसर में साथी वकील ने एक के बाद एक तीन गोली मारीं। गोली मारने के बाद मनीष ने खुद को भी गोली मार ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरबेश के शव को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मनीष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

bar council president darvesh yadav shot dead

जानकारी के अनुसार, घटना थाना न्यू आगरा क्षेत्र के कचहरी परिसर की है। बता दें कि दो दिन पहले ही दरवेश यादव बार काउंसिल की अध्यक्ष चुनी गई थीं। यहां सम्मान समारोह के बाद साथी वकील मनीष ने लाइसेंसी पिस्टल से दरवेश यादव को गोली मार दी। उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दरवेश यादव को मृत घोषित कर दिया। हालांकि मनीष की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

एडीजी अजय आनंद ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बार काउंसिल के अध्यक्ष दरवेश यादव की आज आगरा कोर्ट परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान उनके सहयोगी मनीष शर्मा ने गोली मारकर हत्या कर दी। मनीश ने बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश पर 3 गोलियां दागीं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मनीष गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+