गले में पीएम मोदी, पीठ पर नारा, ऑटो चालक बना 'सफाई अंकल'
Agra news, आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक ऑटो चालक 'सफाई अंकल' के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। मजबूत इरादों के साथ अपनी साइकिल पर निकला यह शख्स देश में स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ा रहा है। उन लोगों के लिए उदाहरण पेश कर रहा है जो बिना सोचे समझे सड़क और सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैला देते हैं। इनका नाम है अनीश द्विवेदी जो ताजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजनगरी आर के पुरम क्षेत्र में रहते हैं।

अनीश चतुर्वेदी पेशे से ऑटो चालक हैं। इस बीच अनीश कई वर्षों से लगातार सफाई अभियान पर निकलते हैं। वह कूड़ा-कचरा सफाई का सारा सामान अपनी साइकिल पर लाद लेते हैं और डस्टबिन लेकर शहर के किसी भी मोहल्ले में या सड़क पर पहुंच जाते हैं। इसके बाद बिना कोई दिखावा किए अनीश अपनी मुहिम में आगे बढ़ाने में लग जाते हैं। वो पहले झाड़ू लगाकर सार्वजनिक स्थान पर फैली गंदगी को साफ करते हैं और फिर उसे अपने डस्टबिन में डाल कर कूड़ा घर या बड़ी डस्टबिन में डालते हैं। अनीस के गले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर रहती है जबकि पीठ पर लगी बड़ी प्लेट पर सफाई स्लोगन लिखा हुआ रहता है। अनीश द्विवेदी की वेशभूषा भी अलग है और उनका जज्बा भी उन्हें सबसे अलग बना रहा है ।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनीस सुबह से ही अपने घर से निकले और कई इलाकों में उन्होंने सफाई की। अनीश अहमद एमजी रोड स्थित एसएन इमरजेंसी पर पहुंचे तो उनके इस जज्बे को देखकर राहगीर दंग रह गए। सभी ने उनका वीडियो बनाया और जमकर सराहना की। अनीश का कहना है कि उनका परिवार इस मुहिम से बेहद खुश है और वो स्वच्छ भारत मिशन को सार्थक करने के लिए अपनी पूरी जिंदगी इस मुहिम को चलाते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications