देखिए सरिया से कैसे ATM को तोड़ रहा है शातिर चोर, CCTV में हुआ कैद
Agra News, आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक चोर ने एटीएम में सरिया डालकर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन विफल हो गया। बैंक के हैड ऑफिस पर इमरजेंसी सायरन बजा तो अधिकारियों ने थाना हरीपर्वत कॉल कर जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शातिर वहां से भाग निकला। पुलिस को वहां से सरिया मिला है। साथ चोर की फुटेज एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, आगरा जिले के एमजी रोड पर नगर निगम के सामने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम लगा हुआ है। गुरुवार रात 2:14 मिनट पर पुलिस के पास हैड ऑफिस से कॉल गया कि एटीएम से छेड़छाड़ हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो कोई नहीं मिला। केबिन के अंदर एक सरिया थी। जिससे एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया था।
सीसीटीवी फुटेज में नजर आया शातिर
पुलिस ने जब बैंक की सीसीटीवी फुटेज देखी तो एक शातिर दिखाई दिया। वह सिर पर गमछा बांध हुए हैं। ब्रांडेड जैकेट और स्पोर्ट शूज पहने हुए हैं। उसके हाथ में सरिया है। युवक ने सरिया से एटीएम मशीन तोड़ने का प्रयास किया लेकिन विफल होने पर वह केबिन से बाहर आ गया। बाहर आकर थोड़ी देर इधर-उधर देखा और चला गया।












Click it and Unblock the Notifications