Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ताजमहल देखने पहुंचे अनिल कपूर, देखकर बोले 'वाह ताज', 5 दिन से आगरा में कर रहे हैं फिल्म सूबेदार की शूटिंग

फिल्म अभिनेता अनिल कपूर पिछले 5 दिनों से आगरा में हैं। वे आगरा में अपनी आने वाली फिल्म सूबेदार की शूटिंग कर रहे हैं। रविवार को शूटिंग के बाद वे आगरा में ताजमहल देखने गए। ताजमहल पहुंचकर उन्होंने अलग-अलग पोज में फोटो भी खिंचवाई।

इस दौरान आगरा के ताजमहल को देखने के लिए पहुंचे लोग अपने सामने अभिनेता अनिल कपूर को देखकर आश्चर्य में पड़ गए। लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि जिस अभिनेता को वे लोग टीवी और सिनेमा हॉल में देखते हैं वह उनके सामने हैं।

anil-kapoor-visited-taj-mahal-in-agra

इस दौरान उनके प्रशंसक उनके साथ फोटो खींचने के लिए बेचैन दिखे। वहीं अभिनेता अनिल कपूर करीब 5 मिनट तक ताजमहल को निहारते रहे। उसके बाद उन्होंने कहा कि जब भी मैं ताजमहल को देखता हूं तो नजर नहीं हटती। देश में से खूबसूरत इमारत नहीं देखी।

कुछ लोगों ने उनके साथ ली सेल्फी
अनिल कपूर ताजमहल के पूर्वी गेट से रविवार को ताजमहल परिसर में प्रवेश किये। इस दौरान उनके साथ उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ ही पुलिस भी मौजूद रही। ताजमहल में अनिल कपूर को देखकर उनके प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने के लिए दौड़े।

इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने अधिकतर लोगों को रोक दिया जबकि कुछ लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली। हालांकि अभिनेता अनिल कपूर ने हाथ हिलाकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया। उसके बाद भी ताजमहल का दीदार करने लगे।

गांव के सेट पर कर रहे फिल्म की शूटिंग
फिल्म अभिनेता अनिल कपूर पिछले 5 दिनों से आगरा में है। आगरा जयपुर हाउस में ज्वाला टॉकीज ग्राउंड पर बनाए गए एक गांव के सेट पर अपनी आने वाली फिल्म सूबेदार की शूटिंग कर रहे हैं। अनिल कपूर के साथ उनकी फिल्म यूनिट भी है।

रिटायर सूबेदार की कहानी
निर्देशक सुरेश त्रिवेदी की फिल्म सूबेदार में अनिल कपूर अर्जुन मौर्या की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में सेना में सूबेदार के पद से रिटायरमेंट के बाद जब अनिल कपूर अपने गांव लौटते हैं तो उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फिल्म में अनिल कपूर लीड रोल में है वहीं राधिका मदान उनकी बेटी की रोल निभा रही हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+