शराब छुड़वाने का अनोखा तरीका: जब पत्नी ने शराब पीकर पति को दौड़ाया तो सीधा पहुंचा परिवार परामर्श केंद्र

पति की शराब की लत छुड़ाने के लिए पत्नी शराबी बन गई। शराबी बनकर पत्नी ने पति के होश उड़ा दिए। इसके बाद पति माफी मांगने लगा और कहा कि अब शराब पीकर मारपीट नहीं करूंगा।

AGRA Unique way to get rid of alcohol acting of drinking alcohol by wife beats husband

आए दिन पति द्वारा शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट के मामले थाने पहुंचते ही रहते हैं। कभी पुलिस समझा बुझाकर मामले को रफा-दफा कर देती है तो कभी-कभी हलकी फुलकी सजा आदमी को दे दी जाती है, मगर उसकी शराब फिर भी नहीं छूटती। वहीं आगरा में पति-पत्नी के बीच विवाद का अजब गजब मामला सामने आया जिसमे वजह तो यही थी, पति द्वारा रोज-रोज शराब पीकर पत्नी को पीटना लेकिन उसका समाधान पत्नी द्वारा इस तरीके से किया गया जो चर्चा का विषय बन गया।

AGRA Unique way to get rid of alcohol acting of drinking alcohol by wife beats husband

पत्नी शराब पीकर इज्जत उतार देती है
बता दें कि आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के लिए पति-पत्नी पहुंचे। जैसे ही काउंसलर्स ने उनके बीच विवाद की वजह पूछी, तभी पति ने आरोप लगाते हुए कहा कि पत्नी शराब पीती है। शराब पीकर उसकी इज्जत उतार देती है। चौराहे पर हंगामा करती है। सबूत के तौर पर पति ने काउंसलर को वीडियो भी दिखाएं। वीडियो में पति डर कर भाग रहा है और पत्नी उसे गालियां दे रही है।

AGRA Unique way to get rid of alcohol acting of drinking alcohol by wife beats husband

मारपीट से तंग आकर शराबी बनने की एक्टिंग
इसके बाद जब पति ने अपनी बात पूरी कर ली तो पत्नी ने अपना वर्जन बताना शुरू किया, जिसके बाद काउंसलर्स भी हैरत में पड़ गए। पत्नी ने बताया कि पति पहले रोजाना शराब पीकर आता था। घर आते ही नए-नए बहाने ढूंढ कर मारपीट करता था। रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर उसने शराबी बनने की एक्टिंग शुरू कर दी। पति को उसी की भाषा में सबक सिखाना शुरू कर दिया।

AGRA Unique way to get rid of alcohol acting of drinking alcohol by wife beats husband

Recommended Video

    जामा मस्जिद के लिए ठाकुर देवकी नंदन अब लड़ेंगे कानूनी लड़ाई, बोले हाथ जोड़ने से नहीं बनी बात

    लिखित में पति ने शराब न पीने की खाई कसम
    पत्नी की माने तो वह शराब नहीं पीती है, लेकिन पति का नशा उतारने के लिए उसे नशेबाजी की एक्टिंग करनी पड़ती है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद काउंसलर ने दोनों के बीच लिखित समझौता कराया। जिसमे पति को हिदायत दी है कि वह शराब न पिए। पति ने काउंसलर की मौजूदगी में लिखित में इस बात की हामी भरी है कि वह अब सप्ताह में केवल एक बार ही शराब पिएगा। पत्नी के साथ कभी मारपीट नहीं करेगा। जिसके बाद पति पत्नी एक साथ घर चले गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+