दिवाली की छुट्टियों पर आगरा के पर्यटन मिला बढ़ावा, 30 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने किया ताज का दीदार
इस बार दिवाली की छुट्टियां आगरा के पर्यटन उद्योग के लिए वरदान साबित हुई हैं। दिवाली की छुट्टियों पर इस पर ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पिछले एक सप्ताह में 30 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। इससे आगरा पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिला। गुरुवार और शुक्रवार को भी भी स्मारक के पूर्वी व पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की लंबी-लंबी लाइनें दिखीं। हालांकि, भीड़ अधिक होने की वजह से पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिवाली की छुट्टियों पर बढ़ी पर्यटकों की संख्या, मुसीबत का करना पड़ा सामना
'इंडिया टुडे' से बातचीत में आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के सचिव विशाल शर्मा ने कहा कि दिवाली की छुट्टियों के कारण पिछले एक हफ्ते में ताजमहल में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है, लेकिन पर्यटकों के लिए ताज में उचित सुविधाओं की कमी स्पष्ट रूप से स्पष्ट थी। कतारें कई सौ मीटर तक लगी हुई थीं, शेड भी नहीं था, जिसकी वजह से पर्यटकों को धूप में ही खड़े रहना पड़ा।
पर्यटक बोले - जंग जीतने जैसा था ताज का दीदार
स्मारक के मुख्य गुंबद पर भी लंबी कतारें देखी गईं, हालांकि मुख्य गुंबद के लिए एक अलग टिकट है। दिल्ली के एक पर्यटक ने बताया कि ताज देखना एक जंग जीतने जैसा था। आगरा किले में भी इसी तरह की भीड़ देखी गई थी। कोलकाता से आए अन्य पर्यटक विनय दत्ता ने कहा कि बड़ी संख्या में पर्यटकों को संभालने के लिए पार्किंग में कोई सुविधा नहीं थी और उन्हें गोल्फ कार्ट से ताज तक जाने के लिए अपनी बारी के लिए कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। समय पर ताजमहल पहुंचने के लिए सैकड़ों पर्यटकों को तेज धूप में कई सौ मीटर पैदल चलने को मजबूर होना पड़ा।
बंदरों के हमले से भी परेशान हुए पर्यटक
बता दें, ताज में प्रवेश करने के बाद न्यूजीलैंड के पर्यटकों के आठ सदस्यीय समूह सहित कई पर्यटकों पर बंदरों ने हमला किया। न्यूजीलैंड का एक पर्यटक बंदरों द्वारा गंभीर रूप से घायल हो गया था। ताज का दीदार करने आए कई विदेशी पर्यटकों ने भी अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।












Click it and Unblock the Notifications