Agra Taj Mahal: ताजमहल के मुख्य गुंबद पर महिला ने लहराया भगवा झंडा, चढ़ाया गंगाजल, CISF ने पकड़ा
Agra Taj Mahal: सावन के तीसरे सोमवार को आगरा में ताजमहल के मुख्य गुंबद पर एक महिला ने भगवा झंडा लहराया। इतना ही नहीं, महिला ने वहां गंगाजल भी चढ़ाया। भगवा झंडा लहराने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस बीच मामले की जानकारी मिलने पर सीआईएसएफ के जवानों ने महिला को पकड़ लिया। गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला अखिल भारतीय हिंदू महासभा की पदाधिकारी है।

बताया जा रहा है कि पकड़ी गई महिला पिछले दिनों कावड़ लेकर ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने के लिए पहुंची थी। उसे दौरान महिला को सीआईएसएफ के जवानों ने रोक लिया था। पश्चिमी गेट पर रोकने के बाद करीब 2 घंटे तक महिला वहां खड़ी रही।
उसके बाद उसे दिन महिला को लेकर प्रशासनिक टीम राजेश्वर मंदिर पहुंची और वहां पर उस जल चढ़ाया गया था। बताया जा रहा है कि वही महिला अब सावन की तीसरे सोमवार को बोतल में गंगाजल लेकर ताजमहल पहुंची।
ताजमहल में पहुंचने के बाद महिला ने गंगाजल चढ़ाया। महिला का कहना है कि यह ताजमहल नहीं तेजोमहालय है। गंगाजल चढ़ाने के बाद महिला द्वारा मुख्य गुंबद पर भगवा झंडा भी लहराया गया। फिलहाल पकड़ी गई महिला से पूछताछ की जा रही है।
3 अगस्त को दो युवकों ने चढ़ाया था गंगाजल
इस मामले से 2 दिन पहले भी 3 अगस्त को दो युवक ताजमहल में पहुंचे थे। ताजमहल में पहुंचने के बाद युवकों द्वारा बोतल में रखा हुआ गंगाजल मुख्य मकबरे के ऊपर चढ़ाया गया था। उक्त मामले में दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया था।
देखें Video-
अब एक बार फिर महिला द्वारा ताजमहल में पहुंचकर मुख्य गुंबद पर भगवा झंडा लहराने और गंगाजल चढ़ाने के बाद ताजमहल की सुरक्षा को लेकर भी सवालिया निशान उठने लगे हैं। फिलहाल पकड़ी गई महिला से पूछताछ की जा रही है। कहा जा रहा है कि उसके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications