आगरा: दरोगा प्रशांत यादव की हत्‍या करने वाले व‍िश्‍वनाथ पर 50 हजार का इनाम घोषि‍त

आगरा। आगरा में बुधवार को दरोगा प्रशांत कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद मुख्‍य आरोपी व‍िश्‍वनाथ फरार हो गया था। पुलिस की पांच टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन वह अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। गुरुवार को आईजी ए सतीश गणेश ने आरोपी व‍िश्‍वनाथ पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस के सरकारी नंबर पर भी सूचना दी जा सकती है।

agra si prashant yadav case reward of rs 50 thousand on main accused

क्‍या है पूरा मामला?

आईजी रेंज आगरा ने बताया कि शिवनाथ और विश्वनाथ दो सगे भाई हैं। शिवनाथ बड़ा है और विश्वनाथ छोटा है। शिवनाथ अपने पिता के हिस्से से निकले आलू को बाजार में बेचने के लिए जा रहा था, जिस पर विश्वनाथ ने मां का भी हिस्सा देने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच व‍िवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख बड़े भाई शिवनाथ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर सब इंस्पेक्टर प्रशांत एक सिपाही के साथ पहुंचे। पुलिस को आता देख छोटा भाई विश्वनाथ वहां से भागने लगा और भागते हुए उसने दो फायर किए। एक गोली सब इंस्पेक्टर की गर्दन में जा लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आरोपी विश्वनाथ फिलहाल फरार है।

आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषि‍त

आरोपी विश्वनाथ पर आईजी ए सतीश गणेश ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। बता दें, पुलिस ने गांव में खेतों की तलाशी ली, रात भर खेतों में कॉबिंग चलती रही, लेकिन आरोपी विश्वनाथ का कहीं कुछ पता नहीं चला। उसका परिवार भी फरार हो गया है। गांव में विश्वनाथ के चाचा का परिवार रहता है। उनका घर विश्वनाथ के घर के पास ही है। वह भी सामने नहीं आए। आगरा के अलावा मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ और फिरोजाबाद में भी पुलिस टीमों को भेजा गया है। पुलिस ने तकरीबन 20 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+