Agra: पलायन के पोस्टर में लिखा 'मंदिर पर कब्जे का पुलिस ने लिया ठेका', माफियाओं के साथ मिलकर साजिश
आगरा के एक प्राचीन मंदिर पर जब दबंगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया गया, तो स्थानीय लोग उनके रास्ते में सीना तान के खड़े हो गए। लेकिन अब पुलिस भी मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों को धमका रही है।

उत्तर प्रदेश के आगरा से पुलिस उत्पीड़न का मामला सामने आया है। असल में मामला तो है कुछ दबंगों द्वारा क्षेत्र के एक प्राचीन मंदिर पर कुछ भूमाफियाओं द्वारा कब्ज़ा करने का, लेकिन स्थानीय लोगों ने अपने घरों के बाहर एक पोस्टर चिपकाया है। इस पोस्टर में स्थानीय लोगों ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाते हुए भूमाफियाओं से साठगांठ और स्थानीय पीड़ितों को धमकाने की बात लिखी है। दरअसल, स्थानीय लोग दबंगों द्वारा इस प्राचीन मंदिर पर कब्जे का विरोध कर रहे हैं।

प्राचीन मंदिर पर भूमाफिया करना चाहते हैं कब्जा
आपको बता दें कि शाहगंज थाना क्षेत्र के नरीपुरा नगला कडेरु में एक प्राचीन मंदिर है। उस मंदिर पर कुछ दबंग भूमाफिया कब्जा करना चाहते हैं। मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर इसका विरोध कर रहे हैं। कुछ माह पूर्व दबंगों ने आधी रात को जब मंदिर पर कब्जा करने का प्रयास किया था तो जमकर बवाल हुआ था। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स भी पहुंची थी। दोनों पक्षों को सुनने और उचित कार्रवाई करने का पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया था।
लेकिन हाल ही में जिला मुख्यालय में दोनों पक्षों को पुलिस व प्रशासन ने बुलाया। जहां इस मामले को लेकर मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मंदिर को बचाने के लिए अपना पक्ष रखा। पर मंदिर पक्ष के लोगों का कहना है कि पुलिस ने पीड़ितों को धमकाया और दबंगों को मंदिर की भूमि सौंपने की तैयारी कर रही है।

Recommended Video

"पुलिस प्रशासन के उत्पीड़न से पलायन करने को मजबूर"
जिसके बाद नरीपुरा नगला कडेरु में कुछ अजीबोगरीब पोस्टर और पंपलेट पुलिस प्रशासन के खिलाफ दीवारों और घरों के बाहर चिपके नजर आ रहे हैं। पोस्टर में लिखा है "ACP लोहामंडी और स्थानीय शाहगंज पुलिस प्रशासन के उत्पीड़न से हम लोग परेशान हैं और पलायन करने को मजबूर हैं। प्रशासन ने प्राचीन मंदिर नगला कड़ेरु पर कब्जा कराने का ठेका ले लिया है।"
इन पोस्टरों के लगने से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोग इन पोस्टरों पर सामने आकर तो कोई बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन इन पोस्टरों में जो लिखा है उससे यह तो साफ़ है कि प्राचीन मंदिर और उसकी भूमि को माफियाओं द्वारा कब्जाने से रोकने के लिए लोग एकजुट हो चले हैं।












Click it and Unblock the Notifications