आगरा पुलिस का ये ट्वीट आपको कर देगा भावुक, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं पसंद
आगरा। सोशल मीडिया पर आगरा पुलिस का एक ट्वीट लोगों को खूब भा रहा है। इस ट्वीट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आगरा पुलिस ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक महिला अपने बच्चे को गोद लेते हुए रोने लगती है। इसके बाद कुछ महिला पुलिसकर्मी बच्चे की मां को सांत्वना देने आती है।

आगरा पुलिस ने ट्वीट कर लिखा कि ' पल फुर्सतों के ज़िंदगी से छाँट लेते हैं, चलो ना थोडी खुशियाँ, थोडे आँसू बाँट लेते हैं...!'। दरअसल, एक महिला का तीन साल का बच्चा ताजमहल परिसर में गुम हो गया, जिसकी उन्होंने काफी खोजबीन की। साथ ही पर्यटन पुलिस ने भी बच्चे की तलाश शुरू की। इसके कुछ देर बाद ताज सुरक्षा एवं पर्यटन पुलिस ने बच्ची को ढूंढकर मां को सुपुर्द कर दिया।
बच्ची के मिलने पर मां रोने लगी और ताज सुरक्षा एवं पर्यटन पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी पूरे घटनाक्रम को लेकर आगरा पुलिस ने ट्वीट किया। ट्वीट करते हुए लिखा कि ' पल फुर्सतों के ज़िंदगी से छाँट लेते हैं, चलो ना थोडी खुशियाँ, थोडे आँसू बाँट लेते हैं...! 03 वर्ष की बच्ची के ताजमहल परिसर में गुम होने पर ताज सुरक्षा एवं पर्यटन पुलिस द्वारा बच्ची को ढूंढकर मां के सुपुर्द करने पर, खुशी के आँशुओं से व्यक्त हुआ आगरा पुलिस का आभार। अतिथि देवो भव:"।'
यह भी पढ़ेः पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, क्राइम ब्रांच प्रभारी समेत 15 के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज












Click it and Unblock the Notifications