आगरा में 10 लाख रू. के नए नोट के साथ दो व्यापारी अरेस्ट
थाना न्यू आगरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो एक्टिवा सवार दो व्यापारियो से जब पूछताछ और जांच पड़ताल की तो एक्टिवा सवार दोनों व्यापारियो से थाना न्यू आगरा पुलिस को 10 लाख 93 हज़ार की रकम बरामद हुई।
आगरा। आगरा की थाना न्यू आगरा पुलिस को उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लग गयी जब थाना न्यू आगरा पुलिस मुग़ल रोड कमला नगर पर चेकिंग कर रही थी। थाना न्यू आगरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो एक्टिवा सवार दो व्यापारियो से जब पूछताछ और जांच पड़ताल की तो एक्टिवा सवार दोनों व्यापारियो से थाना न्यू आगरा पुलिस को 10 लाख 93 हज़ार की रकम बरामद हुई।

व्यापारी सतेंद्र पाठक से पुलिस ने 7 लाख 63 हज़ार और व्यापारी पवन जैन से 3 लाख 30 हज़ार की नगद रकम बरामद की। न्यू आगरा पुलिस दोनों व्यापारियो को थाने ले गई। पुलिस ने इस पूरे मामले से इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी है। फिलहाल दोनों व्यापारियों की रकम को कब्जे में लेकर पुलिस ने व्यापारियो को छोड़ दिया है पर अब इनकम टैक्स विभाग पूरे मामले की जांच करेगा की 10 लाख 93 हज़ार की ये रकम कही विधान सभा चुनाव में तो नही खपनी थी। व्यापारियो से बरामद रकम में कोई भी पुराने नोट नही है।












Click it and Unblock the Notifications