आगरा में जहरीली शराब से अब तक 8 की मौत, चार दुकानें सील, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
आगरा, 25 अगस्त: ताजनगरी आगरा के दो गावों में जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। डौकी थानाक्षेत्र के कौलारा कलां और ताजगंज थाना इलाके के देवरी गांव में जहरीली शराब पीने से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, पुलिस ने अभी तब ये मौतों जहरीली शराब से होने की पुष्टि नहीं की है। ग्रामीण पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उधर, मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने शराब की चार दुकानें सील कर दी हैं।

एसपी ने कहा- पीएम रिपोर्ट के बाद पता चलेगी असली वजह
आगरा के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण पूर्व) अशोक वेंकट का कहना है कि मौत की असली वजह अब तक पता नहीं चली है। पोस्टमार्टम के बाद मौत असली वजह पता चल सकेगी। वेंकट ने बताया कि कौलारा कलां गांव के राधे (42), अनिल (34) और रामवीर (40) और बारकुला गांव के गया प्रसाद (50) की मौत हुई है। अनिल के पिता श्रीनिवास (65) ने आरोप लगाया कि उसके बेटे और उसके गांव के दो अन्य लोगों की मौत गांव की एक दुकान से खरीदी गई नकली शराब के पीने से ही हुई है।
प्रशासन पर मामले को दबाने की कोशिश का आरोप
उन्होंने बताया कि अनिल की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद पहले उसे एक स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, फिर आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। कौलारा कलां के ही सुदीप के मुताबिक, अनिल ने राधे और रामवीर के साथ शराब पी थी और सोमवार को वे बीमार पड़ गए। दो गांवों में आठ मौतों के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के लोग प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। आरोप है कि जिला प्रशासन और आबकारी विभाग मामले को दबाने में जुटा है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन मामले की लीपापोती में जुटा है। उधर, इस घटना के बाद पुलिस ने शराब की चार दुकानें सील कर दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications