5 म‍िनट में 22 मरीजों की मौत का दावा, आगरा का पारस अस्‍पताल सील, जान‍िए क्‍या है पूरा मामला?

आगरा, जून 09: आगरा के पारस अस्‍पताल को आखि‍रकार सील कर द‍िया गया है। मॉक ड्रि‍ल के दौरान कथि‍त रूप से 22 मरीजों की ऑक्‍सीजन की कमी के चलते मौत की बात सामने आने के बाद ज‍िला प्रशासन ने बुधवार को यह कार्रवाई की है। अतिरिक्त सीएमओ ने बताया कि अस्पताल का लाइसेंस सस्‍पेंड कर दिया गया है और इसकी सभी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। जांच करने के लिए एक समिति गठित की गई है।

Agra Paras Hospital sealed by administration

क्‍या है पूरा मामला ?

आगरा में पारस हॉस्पिटल का एक वीडियो सामने आया, ज‍िसमें कथि‍त रूप से ऑक्सीजन मॉकड्रिल के दौरान 22 मरीजों की मौत हो गई। वायरल हो रहे वीड‍ियो में दावा क‍िया गया कि वीडियो में हॉस्पिटल के मालिक कह रहे हैं कि 26 अप्रैल को ऑक्सीजन की कमी की वजह से सिर्फ 5 मिनट के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई को रोक दिया गया था। ये देखने की कोशिश की जा रही थी कि क्या गंभीर मरीज जरूरत पड़ने पर बिना ऑक्सीजन के भी जीवित रह सकते हैं। वीडियो में कहा गया, "5 मिनट में ही छंट गए 22 मरीज...74 बचे....इन्हें टाइम मिल जाएगा।"

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा- जांच के बाद दोषि‍यों के खि‍लाफ कार्रवाई की जाएगी

इस मामले में यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी और सीएमओ डिटेल रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि मॉक ड्रिल वाले दिन अस्पताल में कितने मरीज थे। उनकी क्या स्थिति थी। अस्पताल के पास कितने ऑक्सीजन सिलेंडर थे। सभी जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उसी हिसाब से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+