'मेरे पिता ने दहेज दिया है..खाना नहीं बनाऊंगी', पत्नी के इस फरमान से उड़े पति के होश
Agra News: परिवार परामर्श केंद्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी होश उड़ गए। दरअसल, पत्नी का कहना है को खाना नहीं बनाएगी। क्योंकि उसके पिता ने दहेज दिया है।

Agra News: पति-पत्नी के बीच अजीबो-गरीब तर्क के मामले परिवार परामर्श केंद्र में आए दिन सामने आते रहते है, जो सुनने में काफी मजेदार और हैरान कर देने वाले होते है। ऐसा ही एक पति-पत्नी के बीच का मामला उत्तर प्रदेश के आगरा में परिवार परामर्श केंद्र में सामने सामने आया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान और परेशान है।
दरअसल, महिला का कहना है कि शादी के वक्त उसके पति ने काफी दहेज दिया है, इसलिए वह खाना नहीं बनाएगी। इस दौरान महिला ने अपने पति से कह दिया कि वो दहेज की रकम से नौकर रख सकता है। या फिर खुद खाना बनाकर खाए और उसे भी खिलाए।
आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में आया यह मामला अब जिले में चर्चा का विषय बन गया है। तो वहीं, मीडिया की सुर्खियों में भी आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ तो पत्नि ने पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी।
पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज करते हुए काउंसलिंग के लिए पहले इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो पति-पत्नी को काउसलिंग के लिए बुलाया गया। काउंसलर ने दोनों से बातचीत की। बातचीत के दौरान पति ने कहा कि उसकी पत्नी घर पर काम नहीं करती।
Recommended Video

ना तो खाना बनाती है और ना ही साफ सफाई करती है। कुछ भी कहने पर झगड़ा करने लगती है। वहीं, जब काउंसलर ने पत्नी से बात की तो उसने साफ कहा कि उसके पिता ने शादी में काफी दहेज दिया है। उसे खाना बनाना नहीं आता है, वो पति और सास के लिए खाना नहीं बनाएगी।
साथ ही घर का काम भी नहीं करेगी। दहेज में मिली रकम से नौकरानी रख लो। महिला की अजीब बातें सुनकर काउंसल भी हैरान रह गया और उसके पास महिला को समझाने के लिए एक भी शब्द नहीं था। वहीं, अब यह मामला परिवार परामर्श केंद्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला की शादी करीब तीन साल पहले सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ हुई। युवक एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वहीं, दोनों के बीच घर का काम करने को लेकर विवाद चल रहा है। परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर ने दोनों को अगले सप्ताल काउंसलिंग के लिए बुलाया है।












Click it and Unblock the Notifications