'हर-रोज शराब पीती है पत्नी, मुझे भी पिलाती है', बीवी तंग आकर पति ने उठाया ये कदम

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी हर रोज शराब पीती है। उसका कहना है कि वो खुद तो शराब पीती ही है और मुझे भी जबरदस्ती शराब पिला देती है।

बीवी की रोज-रोज की शराब पीने की आदत से तंग आकर पीड़ित पति उसे मायके छोड़ आया है। इस बात से नाराज होकर पीड़ित शख्स की पत्नी थाने पहुंच गई और अपने पति की शिकायत पुलिस से कर दी। जिसके बाद पुलिस ने पति-पत्नी के बीच के इस झगड़े को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया। क्योंकि, महिला अब अपने पति से तलाक मांग रही है।

Agra News

आजतक की खबर के मुताबिक, दोनों को आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया गया। काउंसलर के सामने ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह रोज शराब पीती है और उसे भी जबरदस्ती शराब पिला देती।

पीड़ित पति का कहना है कि मैं हर रोज शराब नहीं पी सकता। लेकिन, मेरी पत्नी मुझे जबरदस्ती शराब पीने के लिए मजबूर करती है। पीड़ित पिता का कहना है कि वो एक बार में तीन से चार पैग पी जाती है। जबकि, उसे शराब पीना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वहीं, महिला ने भी इन आरोपों को स्वीकार कर लिया है।

लेकिन, खास बात यह है कि महिला ने अपने पति पर मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल देने का गंभीर आरोप भी लगाया है। अब वो (महिला) अपने माता-पिता के साथ मायके में रह रही है। खबर के मुताबिक, दोनों की शादी को अभी सिर्फ दो महीने हुए है। शख्स ने बताया कि पहली ही बार में उसने शराब पीने की बात कही।

इसके बाद वो हर रोज शराब पीने लगी और उसे भी जबरदस्ती पिलाने लगी। शख्स ने बताया कि वो पत्नी की शराब पीने की लत से बेहद परेशान हो गया था, जिसके चलते वो अपनी पत्नी को मायके छोड़ आया। फिलहाल, काउंसलर ने बताया कि दंपत्ति के बीच सुलह कराने के प्रयास जारी हैं। उन्हें आगे की काउंसलिंग के लिए एक और तारीख दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+