Agra: प्यार में धोखा देना दूल्हे को पड़ा भारी, घुड़चढ़ी से पहले पहुंच गया जेल

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बारात निकलने से कुछ घंटे पहले पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी दूल्हे की गर्लफ्रेंड की शिकायत के बाद पुसिल ने की है।

Agra News

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसको सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यहां एक दूल्हा घुड़चढ़ी के लिए घर से निकले की तैयारी में था। तभी उसके घर अचानक से पुलिस पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। दूल्हे के गिरफ्तार होते ही शादी की खुशियों के बीच रंग में भंग पड़ गया। तो वहीं, दूल्हे के परिजनों ने उसकी गिरफ्तारी का कारण पूछा तो पुलिस जो बताया उसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।

दरअसल, पुलिस ने बताया कि दूल्हे राहुल को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया जा रहा है। तो वहीं, उसकी दुल्हन मंडप में अपने दूल्हे के आने का इंतजार करती रही। यह मामला आगरा जिले के कृष्णा बाग का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात कृष्णा बाग निवासी राहुल से हुई थी। वह दोनों एक निजी कंपनी में सेल्समैन का काम करते थे। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और युवक राहुल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। लेकिन, वो बाद में अपने शादी के वादे से मुकर गया। इस दौरान पीड़िता को पता चला कि उसके प्रमी राहुल की शादी मथुरा में तय हुई है और शुक्रवार को उसकी बारात घर से निकलेगी। इस बात की जानकारी होते ही पीड़िता पुलिस कमिश्नर के ऑफिस पहुंच गई और अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसपर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी के घर पहुंच गई। जहां शादी की तैयारियां चल रही थी।

पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप
बता दें कि पुलिस के पहुंचने से शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। तो वहीं पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई, जहां से उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी दूल्हे को जेल भेज दिया गया है। तो वहीं, दूल्हे की गिरफ्तार के बाद परिवार के लोग सकते में है। दुल्हन के परिवार भी परेशान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+