Agra News: आधी रात में नर्स को उसके प्रेमी ने मारी गोली, काफी देर से अस्पताल के बाहर कर रहा था इंतजार

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स का काम करने वाली एक युवती को उसके प्रेमी ने गुरुवार के रात्रि में गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी प्रेमी वहां से फरार हो गया। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह पूरा मामला आगरा जनपद के ताजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी अस्पताल के सामने का है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात में युवती अस्पताल में ड्यूटी करने के बाद अपने घर जाने के लिए अस्पताल से निकली थी।

agra-news-nurse-shot-by-her-lover-in-the-middle-of-the-night

वह अस्पताल से बाहर निकली, इसी दौरान अस्पताल से करीब 200 मीटर दूरी जाने पर वहां पहले से ही मौजूद बबलू मौर्य नामक युवक ने उसे गोली मार दी। बताया जा रहा है कि युवती की शादी कहीं दूसरे स्थान पर तय हो गई है, इसी बात से युवक नाराज था।

3 साल से दोनों के बीच है प्रेम संबंध
रिपोर्ट की माने तो दोनों एक दूसरे को करीब 3 साल से जानते हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं इसी बीच शादी की बात दूसरे से तय हो जाने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। गुरुवार की रात में बबलू मौर्य अस्पताल के बाहर पहुंचा।

काफी देर तक वह अस्पताल के बाहर मौजूद रहा और युवती के निकलने का इंतजार करता रहा। बताया जा रहा है कि युवती जब अस्पताल से बाहर निकली तो बबलू ने उसका पीछा कर लिया। अस्पताल से करीब 200 मीटर दूर जाने के बाद बबलू ने उसे गोली मार दी।

गोली युवती के कनपटी को रगड़ते हुए निकल गई। वहीं गोली चलने की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग दौड़ते वहां पहुंचे। लोगों के पहुंचने से पहले ही बबलू वहां से फरार हो चुका था। उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देने के साथ ही युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

गोली चलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा युवती से पूछताछ करने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में भी तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+