Agra News: अब ताजमहल के मुख्य गुंबद में नहीं ले जा सकेंगे बोतलबंद पानी, जानिए ASI ने क्यों लिया ये फैसला?
Agra News: आगरा के ताजमहल में एक महिला द्वारा सोमवार को बोतल में गंगाजल भरकर मुख्य गुंबद में जलाभिषेक किये जाने के मामले को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण में गंभीरता से लिया है। अब बोतल बंद पानी लेकर कोई भी पर्यटक ताजमहल के मुख्य गुंबद में नहीं जा सकेगा।
यह नियम सोमवार को दोपहर से ही लागू कर दिया गया है। ऐसे में अब ताजमहल के मुख्य गुंबद में बोतल बंद पानी पूरी तरह प्रतिबंधित है। आगरा के ताजमहल में लगातार गंगाजल चढ़ाने की घटनाओं के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा या फैसला लिया गया है।

जारी सूचना में बताया गया है कि ताजमहल में घूमने के लिए आने वाले पर्यटक अब मुख्य गुंबद में पानी की बोतल लेकर नहीं जा पाएंगे। चमेली फर्श तक ही पानी बोतल ले जाने की अनुमति है। पानी बोतल लेकर वहां तक पहुंचने वाले लोगों को चमेली फर्श के समय पर स्थित कूड़ेदान में ही उसे डालना पड़ेगा।
डस्टबिन में पानी डालने के बाद पर्यटकों को मुख्य गुंबद में जाने दिया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा लिए गए इस फैसले को कुछ लोगों द्वारा सही बताया जा रहा है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा कर दिए जाने से पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
हालांकि इस बारे में वरिष्ठ संरक्षण सहायक पुलिस बाजपेई का कहना है कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मुख्य गुंबद पर एएसआई की तरफ से पानी की बोतलें रखवाई गई हैं। इसके अलावा ओआरएस का घोल भी वहां रखा रहता है। जरूरत पड़ने पर कोई भी पर्यटक वहां से ले सकता है।
क्यों लिया गया ऐसा फैसला?
दरअसल, सावन के तीसरे सोमवार को एक महिला मुख्य गुंबद में बोतल में पानी लेकर पहुंची थी। महिला ने मुख्य गुंबद में पानी चढ़ा दिया। महिला का कहना था कि यह ताजमहल नहीं तेजो महालय है। महिला ने कहा था कि वह जलाभिषेक की है।
इसके अलावा महिला द्वारा मुख्य गुंबद पर भगवा झंडा भी लहराया गया था। मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की गई। इसके पहले भी दो युवकों द्वारा ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने की घटना सामने आई थी। इन सब घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अब यह फैसला लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications