Agra News: पति नहीं बनाता है संबंध, जड़ी-बूटी से पैदा करना चाहता है बच्चा, कथावाचक की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में एक महिला ने अपने कथा वाचक पति के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनता है। वह जड़ी बूटी और हवन पूजन के सहारे बच्चा पैदा करना चाहता है।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति अपने दोस्तों को अपने घर बुलाता है। दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए भी दबाव बनाता है। इसके पीछे का कारण बताते हुए उसने कहा कि मेरा पति नपुंसक है, जिसके चलते वह ऐसा कदम उठा रहा है।

agra-news-narrators-wife-made-serious-allegations-against-her-husband

महिला शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है और उसने बताया कि चार माह पहले उसकी शादी वृंदावन के रहने वाले एक कथा वाचक के साथ हुई थी। उसने बताया की शादी के बाद उसका पति उसके साथ कभी संबंध नहीं बनाया।

उसने यह भी कहा कि शादी के जब वह विदा होकर ससुराल आई तो उसका पति उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाया उसके बाद उसे लगा कि संकोच बस ऐसा हो रहा है। लेकिन बाद में उसका पति अपने दोस्तों को घर पर बुलाता, उसके दोस्त अश्लील इशारे और हरकतें करते। विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट भी करता था।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति उसे जड़ी बूटी खिलाता है तथा हवन पूजन करता है। शारीरिक संबंध बनाए बगैर जड़ी बूटी और हवन पूजन करके वह बच्चा पैदा करना चाहता है। जड़ी बूटी खाने के चलते महिला बीमार हो गई और 2 महीने पहले अपने मायके चली गई।

इस मामले में उसने कथावाचक की हरकतों से परेशान होकर परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। शिकायत के आधार पर महिला और उसके पति को काउंसलर अमित गौड़ ने बुलाया। काउंसलर ने बताया कि महिला तो आई थी लेकिन उसका पति नहीं आया, इसलिए अगली तारीख दी गई है।

काउंसलर द्वारा यह भी बताया गया कि अब अगली तारीख पर दोनों को बुलाया जाएगा और मामले की जानकारी लेकर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। वहीं पत्नी के बीच हुए इस मामले को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+