Agra News: मोहब्बत की नगरी में पति-पत्नी ने डांसर को दिया धोखा, इवेंट के बहाने किया शर्मनाक काम
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में गाजियाबाद की रहने वाली एक डांसर को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में डांसर द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी इवेंट मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि उसकी पत्नी अभी फरार है।
दरअसल, गाजियाबाद की रहने वाली एक डांसर अभी एक सप्ताह पहले ही दुबई में अपना शो करने के बाद भारत लौटी थी। आरोप है कि विनय गुप्ता और उसकी पत्नी मीरा गुप्ता ने उसे एक कार्यक्रम करने के लिए बुलाया। पुलिस के लिए शिकायती पत्र में पीड़िता द्वारा बताया गया कि वह प्रोफेशनल डांसर है।

भारत के अलावा दुबई, मालदीव, मस्कट, संयुक्त अरब अमीरात और मलेशिया सहित अन्य देशों में भी वह डांस करती है। उसने कहा कि हाल ही में वह दुबई में कार्यक्रम करने के बाद लौटी थी। लौट के बाद आगरा के रहने वाले विनय गुप्ता ने फोन से उससे संपर्क किया।
संपर्क करने के बाद विनय गुप्ता द्वारा बताया गया कि वह आगरा के एक होटल समेत कुछ अन्य जगहों पर बड़ा इवेंट करवाने जा रहा है। इस कार्यक्रम में डांस के लिए उसे पेशेवर डांसरों की आवश्यकता है। ऐसे में विनय गुप्ता की बात मानकर पीड़िता उससे मिलने के लिए चली आई।
पीड़िता का आरोप है कि आगरा के एक अपार्टमेंट में पहुंचने के बाद विनय गुप्ता और उसकी पत्नी मीरा गुप्ता ने मिलकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसे बंधक बनाकर तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा देह व्यापार के लिए भी पति-पत्नी ने दबाव बनाया।
आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता द्वारा ताजगंज थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की गई। शिकायत के बाद ताजगंज थाने की पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी विनय को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया जबकि उसकी पत्नी अभी फरार है।
पुलिस का कहना है कि विनय की पत्नी मीरा आरोपी का मोबाइल लेकर फरार है। विनय और मीरा के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है और फरार मीरा की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि पति-पत्नी द्वारा अन्य युवतियों के साथ भी इसी तरह का कृत्य किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications