VIDEO: दरोगा की कुर्सी पर पैर रखकर बैठा तो कोई टेबल पर चढ़कर कर रहा था डांस, अब मांफी मांगते आए नजर

VIDEO: दरोगा की कुर्सी पर पैर रखकर बैठा तो कोई टेबल पर चढ़कर कर रहा था डांस, अब मांफी मांगते आए नजर

आगरा, 04 अगस्त: इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्में से कुछ वीडियो इमोशनल होते है, तो कुछ वीडियो फनी होते हैं जिन्हें देखकर हंसी नहीं रुकती। लेकिन कई बार वीडियो बनाने के चक्कर में लोगों को जेल की हवा भी खानी पड़ जाती है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से है। यहां चार नाबालिग लड़कों ने जगदीशपुरा थाने की अवधपुरी चौकी में वीडियो बनाया है, जिसके वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

Recommended Video

    Viral Video: Agra की पुलिस चौकी में बैखोफ 4 लड़कों का हुड़दंग, खाकी का उड़ाया मजाक | वनइंडिया हिंदी
    Agra News: Four boys arrested for recording video in police choki

    दरअसल, सोशल मीडिया पर 3 अगस्त को आगरा जिले के जगदीशपुरा थाने की अवधपुरी चौकी के दो वीडियो वायरल हुए हैं। इनमें एक वीडियो छह सेकंड का है। तो वहीं, दूसरा वीडियो नौ सेकंड का है। पहले वीडियो में एक युवक फिल्मी स्टाइल में चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर मेज के ऊपर पैर रखकर बैठा है। पैरों के पास दरोगा की कैप भी रखी है। दूसरे वीडियो में तीन युवक डांस करते हुए लड़के वीडियो बनाते हुए दिख रहे हैं। इसमें एक युवक टेबल पर खड़ा हुआ है।

    यह वीडियो व्हाट्सएप के कई ग्रुपों पर शेयर किया गए। तो वही, वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की सक्रियता पर सवाल भी उठने लगे है। तो वहीं, चौकी में इस तरह से घुसकर वीडियो बनाने वालों पर कार्रवाई की भी मांग की जाने लगी। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस वीडियो बनाने वाले सभी चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद सभी ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। बता दें कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियो के खिलाफ में जांच जांच के आदेश दिए गए हैं।

    दो दिन पुराना है वीडियो
    अवधपुरी चौकी प्रभारी योगेंद्र का कहना है कि वो सीओ के साथ एक मुकदमें के लिए इलाहाबाद गए थे। चौकी के सिपाही गश्त पर थे। तब खाली चौकी में घुसकर यह वीडियो बनाया गया है। आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। तीनों युवकों पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि चौकी पर दो दरोगा की तैनाती है और सरकारी दस्तावेज भी रखे हैं, ऐसे में चौकी बिना लॉक किए खाली क्यों थी? इसका जवाब उनके पास नहीं था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+