'रंगबाजी' का VIDEO बना सोशल मीडिया पर सनसनी बनी प्रियंका मिश्रा ने मांगा VRS, कहा- प्लीज मुझे ट्रॉल ना करें

'रंगबाजी' का VIDEO बना सोशल मीडिया पर सनसनी बनी प्रियंका मिश्रा ने मांगा VRS, कहा- प्लीज मुझे ट्रॉल ना करें

आगरा, 03 सितंबर: हरियाणा, पंजाब तो बेकार ही बदनाम हैं आओ कभी उत्तर प्रदेश, रंगबाजी क्या होती है, हम तुम्हें...। यूपी पुलिस की सिपाही प्रियंका मिश्रा का बनाया यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया था। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए आगरा के एसएसपी मुनिराज ने तत्काल प्रभाव से प्रियंका मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया था। तो वहीं, अब महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा ने वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) के लिए अप्लाई किया है। वीआरएस मांगने के पीछे प्रियंका मिश्रा ने बताया कि वो नेगेटिव कमेंट्स की वजह से काफी परेशान है।

प्रियंका मिश्रा का अभी VRS नहीं हुआ स्वीकार

प्रियंका मिश्रा का अभी VRS नहीं हुआ स्वीकार

दरअसल, महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही ट्रोल करने वाले नेगेटिव कमेंट करने लगे। नेगेटिव कमेंट्स की वजह से प्रियंका मिश्रा डिप्रेशन में आ गई और वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) के लिए अप्लाई कर दिया। हालांकि एसएसपी मुनिराज जी. ने वीआसएस अभी स्वीकार नहीं किया है। उनका कहना है कि सिपाही और उनके परिजनों से बात की जाएगी। हालांकि, वीआरएस मांगने से पहले प्रियंका मिश्रा ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला है।

प्रियंका मिश्रा ने वीडियो जारी कर कही ये बात

प्रियंका मिश्रा ने वीडियो जारी कर कही ये बात

इस वीडियो में वो कह रही हैं... राधे राधे, मैं प्रियंका मिश्रा। सबको पता है कि मेरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसकी वजह से मैं बहुत ज्यादा परेशान हूं। अब तो लोग यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो अपने एकाउंट में मेरा वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। बहुत ज्यादा ट्रॉल कर रहे हैं। प्लीज न करें। मैं बहुत ज्यादा परेशान हूं और न परेशान करें। सब कह रहे हैं मैंने बहुत ज्यादा अभद्रता की है। अपराध कर दिया। इतना बड़ा क्राइम कर दिया मैंने। जॉब से निकाल देना चाहिए। वर्दी उतरवा लेनी चाहिए। अगर, सच में ऐसा लगता है तो मैं अपनी मर्जी से जॉब छोड़ने के लिए तैयार हूं। मैं कोशिश कर रही हूं, मैं जॉब छोड़ दूंगी। जिन लोगों को मुझसे प्रॉब्लम है, मैं जॉब छोड़ दूंगी। मगर, ट्रॉल न करें, प्लीज।

जानिए कौन हैं प्रियंका मिश्रा

जानिए कौन हैं प्रियंका मिश्रा

प्रियंका मिश्रा मूलरूप से कानपुर जिले की रहने वाली है और वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही बनीं। झांसी में प्रशिक्षण के बाद तीन महीने पहले आगरा में नियुक्ति मिली। प्रियंका मिश्रा इस वक्त आगरा जिले के थाना एमएम गेट में तैनात थीं। बता दें कि प्रियंका ने ट्रेनिंग के समय ही इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था। आगरा में तैनाती के दौरान प्रियंका मिश्रा ने पुलिस की वर्दी में रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल हो गया था।

क्या था इस वायरल वीडियो में

क्या था इस वायरल वीडियो में

प्रशिक्षु महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा का करीब 21 सेंकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो यह थाना परिसर में ही बनाया गया है, जिसमें वो सरकारी रिवाल्वर लिए हुए हैं। इसमें म्यूजिक चल रहा है, जिसमें कहा जा रहा है, 'हरियाणा और पंजाब तो बेकार ही बदनाम हैं, आओ कभी उत्तर प्रदेश, रंगबाजी क्या होती है, हम तुम्हें बताते हैं, न गुंडई पर गाना बनाते हैं, न गाड़ी पर जाट गुज्जर लिखाते हैं।'

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी फॉलोअर्स की संख्या

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी फॉलोअर्स की संख्या

वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी मुनिराज जी ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रियंका मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया था। हालांकि, वीडियो वायरल होने और कार्रवाई के बाद प्रियंका मिश्रा के इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स 3,700 से 15,400 हो गए। फॉलोअर्स बढ़ने के साथ ही नेगेटिव कमेंट्स भी बढ़ गए। कुछ कमेंट्स उन्हें परेशान करने वाले थे। बताया गया कि इस वजह से वो तनाव में आ गईं और परेशान होकर इस्तीफा सौंप दिया।

क्या कहा एसएसपी मुनिराज ने...

क्या कहा एसएसपी मुनिराज ने...

महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा ने इस्तीफे का प्रार्थनापत्र दिया है। इसमें इंटरनेट मीडिया पर कमेंट से परेशान होने की बात कही है। इसकी जांच कराई जा रही है। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला सिपाही और उसके परिजनों से बात करेंगे। इसके बाद ही इस्तीफे को स्वीकार करने पर विचार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+