Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Agra News: एक साथ मिले युवक-युवती के शव, पुलिस ने हिरासत में लिया, नहीं हो सकी शिनाख्त

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद के रकाबगंज थाना अंतर्गत रामलीला मैदान के समीप मंगलवार को एक महिला तथा एक पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की डेड बॉडी कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि सुबह में किला रोड के सामने सभी लोग टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान फुटपाथ पर एक महिला और पुरुष लेटे हुए दिखाई दिए। देखने के बाद लोगों द्वारा फोन करके इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Bodies of a young man and a woman

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन लोगों को उठाने का प्रयास की तो पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी थी। उसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से दोनों के बारे में पूछताछ की तो लोग उनके बारे में कुछ जानकारी नहीं दे पाए।

उसके बाद पुलिस दोनों की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर थाने पर पहुंची। आसपास के लोगों से पुलिस उनकी शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है। इस बारे में एसीपी सदर द्वारा बताया गया कि एक महिला और एक पुरुष की डेड बॉडी मिली है। महिला और पुरुष दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे।

पुलिस जब मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि दोनों की पहले ही मौत हो चुकी थी। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था और समीप में एक बोतल भी थी। फिलहाल दोनों की डेड बॉडी कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की आशंका
स्थानीय लोगों में चर्चा है कि दोनों एक दूसरे के पहले से परिचित रहे होंगे। महिला के शरीर पर जो गहने थे वह सुरक्षित थे ऐसे में ऐसा नहीं लग रहा है कि उन दोनों के साथ कोई वारदात हुई है। स्थानीय लोगों ने आशंका व्यक्त किया की दोनों ने आत्महत्या की है।

पुलिस द्वारा यह भी बताया गया की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के बारे में भी पता किया जा रहा है। फ़ोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+