आगरा: बेटी की आनी थी बारात, मां-प्रेमी के साथ हुई पैसे लेकर फरार

Agra News (आगरा)। यूपी के आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपनी बेटी की शादी के लिए जमा किए ढाई लाख रुपये और जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित युवती ने ये आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Agra: Mother absconded with boyfriend before daughter marriage

जानकारी के अनुसार, मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा है कि उसके पिता की मृत्यु 9 साल पहले हो गई थी। वह घरों में काम करके परिवार के पालन पोषण में मदद करती है। उसके पिता के एक दोस्त का घर पर आना जाना था। कुछ समय बाद पिता का एक और दोस्त घर पर आने लगा। युवती ने बताया कि इसी माह के अंत में उसकी शादी की तारीख तय है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं।

पीड़ित युवती ने बताया कि उसके भाई ने शादी के लिए एक-एक करके ढाई लाख रुपये की रकम और कुछ जेवरात जमा किए थे। आरोप है कि 28 दिसंबर को घर आने वाले दोनों लोग उसकी मां को साथ ले गए। मां रुपये और जेवर भी साथ ले गई। युवती ने अपनी मां को बहला कर ले जाने के आरोप में तीन लोगों को नामदज करते हुए तहरीर दी है।

पीड़िता की तहरीर पर एसएसपी अमित पाठक ने थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है। वहीं मां द्वारा शादी का पैसा और गहने लेकर फरार होने से रानी की शादी में संकट आ खड़ा हो गया है। मां के भागने के बाद से पूरा परिवार परेशान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+