कौन सा गाइड ताज की खूबसूरती को जीवंत करेगा ओबामा के सामने?

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के ताज नगरी में आने से लेकर जाने तक तो खासतौर पर ठहर जाएगी यहां की जिंदगी। हर इंसान पर होगी सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी।

Agra is waiting to welcome Barack Obama

इस बीच ओबामा को ताज के बारे में कौन सा गाइड जानकारी देगा, इस बाबत गाइड की खोज जारी है। मुमकिन है कि दिल्ली विश्वविद्लाय के दो इतिहास विभाग के प्रोफेसरों को भी गाइड की मदद के लिए बुला लिया जाए।

मेयर दे बुके

ओबामा की यात्रा को लेकर जोरशोर से चल रहीं तैयारियों के बीच मेयर ने भी उनकी अगवानी के लिए कवायद शुरू कर दी है। वो एयरपोर्ट पर ओबामा के स्वागत में उन्हें बुके भेंट करेंगे। साथ ही, उन्हें शहर की सांकेतिक चाबी भी सौंपेंगे।

कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा

यह नहीं, ओबामा के सुरक्षा घेरे को कोई लांघ न पाए, इसको लेकर एजेंसियां खास तैयारी कर रही हैं। उनके इर्दगिर्द रहने वाले हर भारतीय को अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ही अनुमति देगी। यहां तक कि ओबामा को ताजमहल से रूबरू कराने वाले गाइड को भी कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने गृह मंत्रालय से पांच गाइडों की सूची मांगी है।

संगमरमरी इमारत

चूंकि ताजमहल तब तक सिर्फ एक बेजान इमारत है, जब तक इसके साकार होने की वजह से लेकर इसकी कला, ऐतिहासिकता और खासियत के बारे में न जाना जाए। इस काम को अनुभवी गाइड ही बेहतर ढंग से करते हैं। अपनी जानकारी से वह इस संगमरमरी इमारत को जीवंत कर देते हैं। ओबामा को भी एक गाइड के माध्यम से ताजमहल से रूबरू कराया जाएगा। इसके लिए गाइड की खोज शुरू कर दी गई है।

इस बीच, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने पुरातत्व विभाग और पुरातत्व विभाग के ही गार्डन ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची मांगी है। ताकि 27 जनवरी को ओबामा की विजिट से पहले सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों के पास इनका पूरा ब्योरा रहे।

बता दें कि ओबामा से पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन वर्ष 2000 में ताजमहल देखने आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+