Agra: दबंगई से परेशान होकर परिवार पलायन को मजबूर, घर के बाहर चिपकाए 'मकान बिकाऊ' के पोस्टर
एक ही गांव के दो पक्षों में हुए जमीनी विवाद के मामले में दबंगों ने एक परिवार को इतना प्रताड़ित कर डाला कि उन्हें मजबूरन अपने घर के बाहर पलायन का पोस्टर लगाना पड़ गया। पीड़ित परिवार अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।

उत्तर प्रदेश के आगरा में दबंगों की दबंगई से परेशान होकर एक परिवार द्वारा पलायन का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि थाना निबोहरा क्षेत्र के एक ही गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है, जिसके चलते एक पक्ष से परेशान होकर दूसरे पक्ष ने अपने मकान के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर चिपका डाले। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष दबंग किस्म का है जिसके चलते उनका गली में निकलना भी दूभर हो गया है। फ़िलहाल मामला अब थाने जा पंहुचा है और पुलिस विवाद को निपटाने में लगी हुई है।

मकान पर चिपकाए मकान बिकाऊ के पोस्टर
बता दें कि थाना निबोहरा क्षेत्र के पोखरिया गांव में दबंगों की दबंगई से परेशान एक परिवार ने अपने मकान पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चिपका दिए हैं। जानकारी अनुसार दूसरे दबंग पक्ष पर थाने में कई मुकदमे भी दर्ज हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। इधर पुलिस ने बताया है कि दोनों पक्षों में जमीनी विवाद है। दरअसल, थाना निबोहरा क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी गोवर्धन सिंह पक्ष का विवाद पिछले काफी समय से गांव के ही एक पक्ष से विवाद चला आ रहा है। पूर्व में भी कई बार दोनों के बीच में झगड़े हुए हैं।

Recommended Video

गलियों में निकलने पर होती है छीटा कसी
वहीं गोवर्धन सिंह पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष काफी दबंग है। गांव की गलियों में निकलने पर छीटा कसी की जाती है। जिसके चलते उन्होंने यह पोस्टर चिपकाए हैं और पलायन को मजबूर हैं। वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर निबोहरा गंगा सागर ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद है। दोनों एक ही परिवार के पक्ष हैं तथा मंगलवार को दोनों पक्षों को एसीपी कार्यालय में कागजात के साथ बुलाया गया। साथ ही उन्होंने मकान पर पोस्टर चिपकाने की बात से पलड़ा झाते हुए कहा है कि अभी इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन उनका कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications