Agra : 'पठान' के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने फाड़े पोस्टर और पोती कालिख, कई पर मुकदमा दर्ज
Protest Against Pathan Movies Release : मेहर टॉकीज पर हिंदूवादी संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन करने वाले हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मॉल में पठान मूवी के पोस्टर पर कालिख पोती एवं तोड़फोड़ भी की।

आज यानी बुधवार को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' रिलीज़ हो गई है। आपको बता दें कि यह फिल्म अपने एक गाने के रिलीज़ होते ही विवादों में घिर गई थी। वहीं पठान मूवी को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने मूवी रिलीज न होने एवं सिनेमाघरों के साथ मॉल पर जंगी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। जिसके चलते पठान मूवी रिलीज होने के दौरान सिनेमाघरों और मॉल में पुलिस बल तैनात रखने के दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

पठान मूवी के पोस्टर पर कालिख पोती
दरअसल, आपको बताते चलें कि आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र के बालूगंज इलाके में स्थित मेहर टॉकीज पर मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों ने जोरदार और जंगी प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन करने वाले हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मॉल में लगे पठान मूवी के पोस्टर पर कालिख पोती एवं तोड़फोड़ भी की थी। पठान मूवी को लेकर मेहर टॉकीज में प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची थाना रकाबगंज पुलिस ने हिंदूवादी संगठनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया था। इस मामले में एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि मेहर टॉकीज के कर्मचारी की तहरीर पर प्रदर्शन करने वाले हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओ के खिलाफ धारा 427 और 506 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

Recommended Video

हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन
वहीं एसीपी सदर अर्चना सिंह का कहना है कि रकाबगंज थाना क्षेत्र के बालूगंज इलाके में मेहर टॉकीज पर प्रदर्शन करने वाले हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने वाली रकाबगंज पुलिस को वीडियो फुटेज के आधार पर कार्यवाही करने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही साथ रकाबगंज, सदर और ताजगंज थाना क्षेत्र में स्थित सिनेमाघरों और मॉल पर पठान मूवी रिलीज होने के दौरान और शो चलने के दौरान पुलिस बल तैनात रहने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिससे हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता कोई खुराफात न कर सकें।
बुधवार को भी ताजगंज थाना क्षेत्र के आगरा फतेहाबाद मार्ग स्थित मॉल पर पठान मूवी रिलीज होने को लेकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जहां मौके पर पहुंची थाना ताजगंज पुलिस ने हिंदूवादी संगठनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications