आगरा रेपकांड: खुलासे के बाद से आश्रम की ब्रह्मकुमारी महिलाएं लापता!
Recommended Video
आगरा। ब्रह्मकुमारी आश्रम में रह रही ब्रह्मकुमारी बहन से रेप करने वाले आश्रम संचालक को भले ही पुलिस ने जेल भेज कर कार्रवाई पूरी कर ली है, लेकिन अगर स्थानीय लोगों की मानें तो वहां रहने वाली अन्य ब्रह्मकुमारी बहनों का कोई अता पता नहीं है। घटना का जब से खुलासा हुआ है तब से वहां रह रही दूसरी ब्रह्मकुमारी महिलाएं गायब हैं। पुलिस को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि वो महिलाएं आखिर कहां हैं। हालांकि, संस्था के उच्च अधिकारियों से कोई बात करने और वहां मौजूद अन्य आश्रमों पर जांच और कार्रवाई के नाम पर पुलिस बैकफुट पर नजर आ रही है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
एएसपी गोपाल चैधरी के अनुसार, पीड़िता के बयान दर्ज करा कार्रवाई की गई है। तहरीर के आधार पर यह सिर्फ दो लोगों का मामला है। इसलिए संस्थान से और कोई बात नहीं की जा सकती है। मामले में किसी अन्य महिला ने कोई शिकायत नहीं की है। मंगलवार को थाना सिकंदरा के रनकता क्षेत्र के रेणुका धाम स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में रह रही युवती ने आश्रम संचालक पर रेप करने और वर्तमान में लगातार प्रयास करने का आरोप लगाया था।

आश्रम संचालक गिरफ्तार
युवती ने अपने साथ रह रही दो अन्य युवतियों के साथ भी रेप किए जाने की बात कही थी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आश्रम पर छापा मारकर संचालक भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में आरोपी संचालक ने मर्जी से ऐसा होने की बात कही थी और पीड़िता ने संस्था में सुनवाई ना होने और निकाल दिए जाने के डर के चलते इतने समय से शिकायत ना किए जाने की बात कही थी।

पीड़िता के बयान के बाद जेल भेजा गया आरोपी
पुलिस ने पीड़िता के 161 के बयान दर्ज किए और आरोपी भगवान सिंह को जेल भेज दिया गया। जब इस मामले के बारे में एएसपी गोपाल चैधरी से बात की गई तो उनका कहना था कि किसी अन्य महिला की कोई शिकायत नहीं आई है। आश्रमों की अपनी प्राइवेसी है और इस पर कार्रवाई नहीं की जा सकती है। आश्रमों की ताकत का अंदाजा आज इस बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस भी इन पर कार्रवाई करने में डरती हुई दिखाई दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications