Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Agra: BJP ने 4 बागी नेताओं को किया निष्कासित, अन्य चिन्हित कार्यकर्ताओं पर चुनाव परिणाम के बाद होगी कार्यवाही

वैसे तो लगभग सभी पार्टियों में टिकट बटने के बाद से ही कई कार्यकर्त्ता बागी हो गए हैं, लेकिन इस बार भाजपा इन बागी कार्यकर्ताओं से सख्ती से निपटने के मूड में लग रही है। जिसके चलते कुछ कार्यकर्ताओं को निष्कासित भी किया है।

Agra BJP expels 4 rebel leaders action will taken against identified workers after election results

अगर आप किसी नेता से पूछेंगे कि आप राजनीती में क्यों आना चाहते हैं, तो जवाब मिलेगा की समाज सेवा करना चाहते हैं या समाज की उन्नति के लिए वो राजनीती में उतरना चाहते हैं। लेकिन असल बात तो यह है कि राजनीती में आने वाला छोटे से छोटा कार्यकर्त्ता भी कुर्सी पर बैठने का सपना देखता है, जो गलत भी नहीं है। वहीं जब किसी एक पार्टी में वर्षों की मेहनत के बाद भी उसे चुनाव में पार्टी मौका नहीं देती है तो कई बार यही कार्यकर्त्ता बगावत कर देते हैं। आगरा के नगर निकाय चुनाव में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है।

Agra BJP expels 4 rebel leaders action will taken against identified workers after election results

परदे के पीछे से भाजपा प्रत्याशियों को हराने में जुटे बागी कार्यकर्त्ता
दरअसल, आगरा में भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ता कई वार्डों में निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गए हैं। इन कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रत्याशियों के सामने चुनौती खड़ी कर दी है, जिसका सीधे-सीधे विपक्षी दलों को लाभ मिल सकता है। सूत्रों की मानें तो भाजपा ने बागी कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर ली है। कुछ चुनावी मैदान में हैं तो कुछ परदे के पीछे से भाजपा प्रत्याशियों को हराने में जुटे हुए हैं। भले ही कहने के लिए वह भाजपा प्रत्याशी के साथ प्रचार में हों, लेकिन ऐसे 'बागी कार्यकर्ता' कहीं न कहीं भाजपा के लिए हार का कारण बन सकते हैं।

काफी संख्या में बागी कार्यकर्ता चिन्हित
भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर आगरा में चार कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की है। इनमें जिला कोषाध्यक्ष अवनीशकान्त गुप्ता, खेरागढ़ के निवर्तमान चेयरमैन अनिल गर्ग, जगनेर के निवर्तमान चेयरमैन कुलदीप गर्ग और फतेहपुर सीकरी नगर के मण्डल महामंत्री योगेन्द्र लोधी शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा में जिले से लेकर महानगर तक काफी संख्या में ऐसे कार्यकर्ता चिन्हित किये गए हैं, जो पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। माना जा रहा है कि नगर निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा में बड़े स्तर पर ऐसे कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही हो सकती है।

Recommended Video

    आगरा: ताजमहल पर अचानक पहुंचे अधिकारी, मचा हड़कंप

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+