Agra: डिवाइडर तोड़ ट्रक में जा घुसी बेकाबू स्कार्पियो कार, आठ की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ये हादसा एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के आगरा-कानपुर हाईवे पर हुआ है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि टूंडला की ओर से झारखंड नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी मथुरा जा रही थी। अचानक स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ जा घुसी। रामबाग की ओर से सामने से ट्रक आ रहा था। स्कॉर्पियो ट्रॉला से जा टकराई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Recommended Video
स्कॉर्पियो में चालक समेत 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इनमें से आठ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की सांसें अस्पताल पहुंचने पर थम गई। तीन को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। स्कॉर्पियो का नंबर जेएच 13 डी 5029 है। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसा स्कॉर्पियो के चालक को झपकी आने की वजह से बताया जा रहा है। वहीं, हाईवे पर हादसे के बाद कई किमी तक लम्बा जाम लग गया।












Click it and Unblock the Notifications