Agra: स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, घटना का CCTV फुटेज आया सामने तो पुलिस के भी उड़ गए होश

शुक्रवार शाम को पूल में डूबकर हुई युवक की मौत का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो वाकई दिल दहला देने वाला है। वीडियो में युवक अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष करता नजर आ रहा है।

Agra 35 year old man dies due to drowning in swimming pool CCTV footage of the incident

आगरा के थाना ताजगंज के धांधूपुरा स्थित एसआरएस वंडर पार्क में शुक्रवार रात को स्वीमिंग पूल में नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं शनिवार को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में युवक पूल के किनारे पर बाहर आने के लिए संघर्ष करता नजर आ रहा है। वहीं युवक की मौत के बाद से पूल संचालक फरार है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Agra 35 year old man dies due to drowning in swimming pool CCTV footage of the incident

पूल में डूबकर युवक की मौत
बता दें कि थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार रात आठ बजे सूचना मिली थी कि एसआरएस वंडर पार्क के स्वीमिंग पूल में नहाते समय एक युवक की डूबकर मौत हो गई है। मृतक की पहचान ताजनगरी निवासी 35 वर्षीय आसिफ पुत्र आबिद हुसैन के रूप में हुई। परिजन ने बताया था कि शुक्रवार शाम को एक दोस्त के साथ धांधूपुरा गांव स्थित स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। बताया गया कि गहरे पानी में जाने से डूब गया।

Agra 35 year old man dies due to drowning in swimming pool CCTV footage of the incident

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
वहीं पूल के कर्मचारियों समेत अन्य लोगों को इस घटना का तब पता चला जब युवक की बॉडी तैरती हुई पानी के ऊपर आ गई। जिसके बाद पूल कर्मचारियों ने किसी तरह युवक को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। वहीं अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमे पहले तो यवक पूल में डाइव मारता है और कुछ ही देर बाद दीवार पकड़-पकड़ कर पूल के गहरे पानी में चला जाता है। जिसके बाद वो हाथ-पांव मारता रहता है लेकिन किसी की नजर उसपर नहीं पड़ती है। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+