आगरा: स्कूल के बाहर से 11वीं क्लास की छात्रा का अपहरण, बेटी को बचाने में घायल हुए ताऊ

आगरा: स्कूल के बाहर से 11वीं क्लास की छात्रा का अपहरण, बेटी को बचाने में घायल हुए ताऊ

आगरा, 13 अप्रैल: 11वीं क्लास की छात्रा को दिनदहाड़े स्कूल के बाहर से अपहरण करने का मामला सामने आया है। छात्रा को बचाने के चक्कर में उसके ताऊ भी घायल हो गए। वहीं, स्कूल से बाहर से छात्रा के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि छात्रा को जल्दी बरामद कर लिया जाएगा।

Agra: 11th class girl kidnapped from outside the school

ये मामला आगरा जिले के थाना सदर इलाके का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11वीं क्लास की छात्रा को उसके ताऊ दोपहिया वाहन से स्कूल छोड़ने गए थे, स्कूल के गेट से कुछ दूरी पर दो लड़के बाइक से आए और उन्होंने छात्रा को हाथ पकड़कर बैठा लिया और भागने लगे। इस दौरान छात्रा के ताऊ ने बाइक सवार आरोपियों का पीछा किया तो वे गिर गए और लहूलुहान हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई।

घटना के चंद घंटे बाद कथित अपहरण के इस दावे में नया ट्विस्ट आया है। एसएसपी के मुताबिक, छात्रा को स्कूल छोड़ने के बाद ताऊ रास्ते मे रुके हुए थे, तभी उन्हें अपनी भतीजी दो युवकों के साथ बाइक पर जाती हुई दिखी, ताऊ ने भतीजी का पीछा किया। कुछ दूर जाने के बाद उन्होंने युवको की बाइक का कैरियर पीछे से पकड़ा और सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद ताऊ चोटिल हो गए और दोनों युवक, छात्रा को साथ लेकर चले गए।

पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला लगता है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक छात्रा के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस की स्पेशल टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि छात्रा को जल्दी बरामद कर लिया जाएगा। मामले में परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+